शैफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 को हरियाणा के रोहतक में हुवा था। शैफाली एक भारतीय महिला Cricketer हैं।
Image Source: Facebook @Shafaliverma
शैफाली के पिता का नाम संजीव वर्मा है, जो की रोहतक में ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। उनकी मां का नाम प्रवीण बाला है।
शैफाली वर्मा ने आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बचपन में शैफाली लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थी।
तीन साल तक शैफाली के पिता ने उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिग दी। शैफाली के पिता उन्हें लोकल के ही क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस कराते थे, जहां वो शैफाली को एक Six मारने पर 5 रुपए देते थे।
2016 में Shafali ने रोहतक का "राम नारायण क्रिकेट क्लब" Join कर लिया। शैफाली की Power Hitting और Batting Skills को देखते हुवे उनके कोच ने उन्हें Elite Group में शामिल कर लिया।
Elite Group मे शैफाली वर्मा U19, U23 और रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने लगी। उस समय शैफाली के कोच अश्वनी कुमार थे।
2018 में शैफाली हरियाणा वूमेंस अंडर 19 टीम की कप्तान भी बनी। 15 साल की उम्र में शैफाली का भारत की महिला T20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में चयन हो गया।
शैफाली ने 24 सितंबर 2019 को अपना पहला T20 अंतराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। इस मैच के साथ ही वो सबसे कम उम्र में T20 खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई।
मई 2021 में, शैफाली भारतीय इंडियन वूमेन टैस्ट और वूमेन वन डे इंटरनेशनल टीम का हिस्सा बनी। उन्होंने अपना Test और ODI debut England के खिलाफ किया।
2023 में, पहली बार हो रहे ICC U19 Women T20 WC में शैफाली वर्मा को भारतीय टीम का कैप्टन बनाया गया और उनकी कप्तानी में भारतीय महिलाओं ने यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
इस टूर्नामेंट में शैफाली ने 172 रन बनाए और वो तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी रही।
Watch More Stories
1- जानिए कौन है राधिका मर्चेंट | Who is Radhika Merchant