ये कहानी उनके लिए जो अक्सर दूसरों से जलते हैं - Small Story In Hindi
By: HBMotivation
एक बार जंगल मे एक गाय और घोड़ा दोनों एक साथ घांस चर रहे थे। जिस जगह गाय घांस चर रही थी वहां पर घांस ज्यादा हरी और मुलायम थी।
घोड़े को गाय से जलन होने लगी वो मन ही मन सोचने लगा कि गाय के बड़े बड़े सीगों की डर से वो अच्छी घास नहीं खा पाता, किसी तरह
गाय पर काबू पाया जाए। तभी वहाँ एक इंसान आया और उसने दोनों जानवरों को ध्यान से देखा और अपने फायदे के लिए कुछ सोचने लगा।
इतने में वो घोड़ा उस इंसान के पास आकर बोला- 'देखते क्या हो, गाय को पकड़ो और उसके मीठे मीठे दूध का मजा लो।'
वो इंसान बोला, ' गाय तो मुझे देखते ही दौड़ कर दूर चली जाती है, मैं उस पर काबू कैसे करूंगा ?'
घोड़ा बोला- 'तुम मेरी पीठ पर सवार हो जाओ, मैं गाय से तेज दौड़ सकता हूँ और फिर तुम गाय पर काबू पा सकते हो ?'
इंसान घोड़े की पीठ पर सवार हो गया। और फिर उसने पहले उस घोड़े को अपना गुलाम बनाया और फिर गाय को अपने काबू में किया।
उसी दिन से दोनों पशु इंसानों के काबू में हैं।
कहानी की सीख -
कभी कभी आपकी ज्यादा होशियारी आपका ही नुकसान कर देती है।
Read Next
Top 5 Amazing Short Inspirational Stories in HIndi
Learn more