क्यों मनाते हैं वेलेंटाइन डे | True Valentine’s Day Story in Hindi

Valentine Day Story in Hindi – हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में Valentine’s Day मनाया जाता है। वेलेंटाइन डे को प्यार का त्योहार भी कहा जाता है। वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट तो हर कोई करता है लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है और वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, ये बात हर कोई नही जानता। वेलेंटाइन डे रोम के एक priest Saint Valentine की याद में मनाया जाता है। सेंट वेलेंटाइन की कहानी बहुत ही दिलचस्प है और वेलेंटाइन डे की पूरी हिस्ट्री सेंट वेलेंटाइन की कहानी पर ही टिकी है।

आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बताएंगे की क्यों सेंट वेलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही मनाया जाता है और Valentine’s Day को मनाने की शुरुवात कहां से हुई थी।

क्यों मनाते हैं वेलेंटाइन डे | True Valentine Day Story in Hindi

Saint वेलेंटाइन का जन्म 3rd century में रोमन साम्राज्य में हुवा था। वेलेंटाइन रोम के एक priest थे और वो Christianity और प्यार को काफी बड़ावा देते थे। वेलेंटाइन के समय रोम साम्राज्य का शासक Claudius III था। जिसे Claudius the Cruel के नाम से भी जाना जाता था। क्लॉडियस एक शक्तिशाली शासक था और ज्यादा समय वो अन्य देशों से लड़ाईयां ही करता रहता था।

उसके अंदर अपने साम्राज्य को बड़ा करने की बहुत लालसा थी जिसके चलते वो अन्य देशों पर आक्रमण कर देता था। लगातार लड़ाइयां करने की वजह से उसकी सेना में जवान लड़कों बहुत कमी होने लगी। जिसके चलते उसने रोम में मौजूद सभी जवान लड़कों को अपनी सेना में भर्ती करने का फैंसला लिया और साथ ही ये भी आदेश दिया की रोमन साम्राज्य में कोई भी जवान लड़का-लड़की शादी नही करेंगे।

उसने शादी-विवाह पर पूरी तरह से रोक लगा दी। क्लॉडियस का मानना था की शादी शुदा पुरुष, पत्नी और बच्चों के मोह में आकर युद्ध के समय पीछे हट जाते हैं और अपनी पूरी ताकत के साथ युद्ध नहीं कर पाते। क्लॉडियस शादीशुदा सैनिकों को एक कमजोर सिपाही मानता था।क्लॉडियस के इस आदेश को सेंट वेलेंटाइन ने नही माना। उनकी नजर में ये एक गलत नीति थी।

क्लॉडियस के आदेश के बावजूद सेंट वेलेंटाइन अपने चर्च में प्रेमी जोड़ों और सैनिकों की चोरी छिपे शादी कराने लगे। क्लॉडियस को जब ये बात पता चली तो उसने वेलेंटाइन को जेल में डाल दिया और मौत की सजा सुनाई। जिस जेल में कुछ समय के लिए वेलेंटाइन को रखा गया था वहां के जेलर की एक बेटी थी और वो जन्म से ही देख नही सकती थी।

उस जेलर को पता था की वेलेंटाइन एक Priest हैं और वो भगवान को बहुत मानते हैं तो वो मेरी बेटी का इलाज भी कर सकते हैं। वो जेलर चोरी छिपे अपनी बेटी को सेंट वेलेंटाइन के पास इलाज के लिया लाया करता था। वेलेंटाइन और जेलर की बेटी को एक दूसरे से प्यार हो गया। जेल में रहकर ही वेलेंटाइन ने जेलर की बेटी को मौत से पहले अपनी आंखे दान कर दी।

जिस दिन Valentine को फांसी दी जाने वाली थी उससे एक दिन पहले वेलेंटाइन ने जेलर की बेटी को एक पत्र लिखा और उस पत्र के आंखिर में उन्होंने लिखा था, ‘From Your Valentine.’

इसलिए मनाते हैं 14 फ़रवरी को Valentine Day

Roman इतिहासकार मानते हैं की जिस दिन वेलेंटाइन की मौत हुई उस दिन की तारीख 14 फरवरी 269 AD थी। वेलेंटाइन की मौत बाद रोम के लोगों ने 14 फरवरी को प्यार के दिन के रूप में मनाना शुरू कर दिया। शुरुवात में Valentine’s Day सिर्फ Rome में ही मनाया जाता था।

धीरे धीरे ये फेस्टिवल दूसरे देशों में भी मनाया जाने लगा और आज लगभग हर देश में 14 February को Valentine’s Day मनाया जाता है।इसकी शुरुवात 7 फरवरी से हो जाती है और इस पूरे हफ्ते को वेलेंटाइन वीक कहा जाता है। Valentine Week के हर दिन का एक अलग महत्व है और हर दिन को मनाने की अलग वजह है। प्रेमी जोड़ों के लिए ये हफ्ता प्यार भरा रहता है।

आई होप इस valentine day story in hindi के जरिये आप समझ गए होंगे की हम Valentine’s Day क्यों मनाते हैं। ऐसे और भी कहानियों के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें। इस वैलेंटाइन डे स्टोरी को शेयर जरूर करें।

FAQs

1- वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

Ans- हर साल 14 February को Saint Valentine की याद में Valentine’s Day मनाया जाता है।

2- वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है?

Ans- वैलेंटाइन्स डे को मनाने का कोई रीती-रिवाज नहीं है। इसे हर कोई अपने तरीके से मनाता है। आप इसे अपने पार्टनर के साथ quality time बिताकर भी मना सकते हैं।

3- वेलेंटाइन डे के दिन क्या करते हैं?

Ans- वैलेंटाइन्स डे के दिन प्रेमी एक दूसरे को gifts देते हैं, cards देते हैं, और साथ में समय बिताते हैं।

4- 7 फरवरी से 14 फरवरी तक क्या है?

Ans- 7 फ़रवरी से 14 फ़रवरी तक Valentine Week होता है।

Leave a Comment