Suryakumar Yadav Success Story- भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी और उनके अनोखे शॉर्ट्स को देखकर आज कल हर कोई उनका fan बन गया। AB De Villiers के बाद अब सूर्य कुमार यादव ही हैं जो अपने अनोखे और हैरत भरे शॉर्ट्स के लिए जाने जा रहे हैं। आज SKY भारतीय T20 team का एहम हिस्सा बन गए हैं।
हाल ही (07 Jan, 2023) में जारी हुई ICC की T20 Ranking में सूर्य कुमार यादव 908 पॉइंट्स के साथ No.1 पर हैं। सूर्य कुमार यादव भारत के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर भी बन गए हैं जिनके T20 Ratings में 900 से ज्यादा पॉइंट्स हैं। आज की इस पोस्ट में हम सूर्यकुमार यादव की जीवन कहानी और Suryakumar Yadav Success Story के बारे में बताएंगे।
30 साल की उम्र में सूर्य कुमार यादव का इंडियन क्रिकेट टीम में चयन हुवा था। और उनकी SKY Life Story हम सभी के लिए एक Inspiration भी है क्योंकि जिस उम्र में क्रिकेटर्स सन्यास लेने की सोचने लगते है उस उम्र में सूर्या ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। आइए पढ़ते हैं SKY Real Life Success Story in hindi.

Early Life Story –
सूर्या का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुवा। सूर्य के पिता का नाम अशोक कुमार यादव और मां का नाम सपना यादव है। सूर्या के पिता Bhabha Atomic Research Centre में Engineer थे। और उन्हें अपनी जॉब की वजह से उत्तरप्रदेश से मुंबई आना पड़ा। उस समय सूर्या दस साल के थे।
Suryakumar Yadav Education –
Surya ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई Atomic Energy Central School से तथा बारहवीं की पढ़ाई Atomic Energy Junior College, Mumbai, Maharashtra से पूरी करी। बाद में उन्होंने Pillai College of Arts, Commerce and Science से Commerce में bachelors degree हासिल करी।
SKY का क्रिकेट करियर (Suryakumar Yadav Career) –
हर भारतीय बच्चे की तरह सूर्या को भी बचपन से क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी। बचपन में सूर्या क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन भी खेला करते थे। सूर्या ने चेंबूर की गलियों में क्रिकेट खेलना सीखा। 10 साल की उमर में उनकी क्रिकेट के प्रति ख़ास रुचि देखकर उनके पिता ने उन्हें BARC के क्रिकेट club में enroll कर दिया। इसके बाद सूर्या Elf Vengsarkar Academy की तरफ से under age क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने लगे।
इसके अलावा सूर्या ने मुंबई के Parsi Gymkhana Cricket Club, Shivaji Park Gymkhana club और Dadar Union club की तरफ से भी क्रिकेट मैच खेले। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की तरफ से अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच Ranji trophy 2010-11 में खेला। इसमें वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बाद Ranji trophy 2011-12 में unhone ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई की तरफ से खेलते हुवे सबसे ज्यादा रन बनाए। सूर्या ने 9 matches में 754 रन बनाए और साथ ही एक डबल सेंचुरी भी बनाई।
2013-14 में भी सूर्य कुमार मुंबई की तरफ से leading run scorere रहे। सूर्य कुमार यादव ने Mumbai A, West Zone, india red की तरफ से इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट खेली। Domestic cricket में सूर्य कुमार मुंबई रणजी टीम के सीनियर और रेगुलर मेंबर रहे। सूर्यकुमार अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 79 matches खेल चुके हैं जिसमे उन्होंने 44.75 की औसत से 5549 रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव के फर्स्ट क्लास क्रिकेट परफॉर्मेंस को देखते हुए साल 2012 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया हालांकि इस सीजन में उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला। जिसमें सूर्यकुमार यादव जीरो पर आउट हो गए। 2014 के आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सूर्यकुमार यादव को खरीद लिया। 2014 भी उनके लिए कुछ खास नहीं रहा।
सूर्यकुमार यादव सबकी नजर में तब आए जब IPL 2015 के एक मैच में उन्होंने 20 बॉल में 46 रन मार दिए और MI के खिलाफ हो रहे इस match में अपनी टीम को जीत दिला दी। इस इनिंग में उन्होंने 5 छक्के भी मारे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का वॉइस कैप्टन बना दिया गया. साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन me मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3.2 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। उस वक्त सूर्यकुमार यादव सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर थे जिन्हें 3.2 करोड रुपए देकर खरीदा गया।
Suryakumar Yadav Success Story –
मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने कई सारी मैच विनिंग पारी खेली और मुंबई इंडियंस को आईपीएल के कई खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव की आईपीएल में मैं जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए साल 2021 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया। उन्होंने भारत की तरफ से टी-20 Debut 14 मार्च 2021 को करा।
सूर्यकुमार यादव को इस टी-20 सीरीज के चौथे गेम में पहला मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने पहली ही बॉल पर सिक्सर मार दिया। T20 इंटरनेशनल के डेब्यु मैच में पहली बॉल पर सिक्स मारने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी बने. इस मैच में इन्होंने हाफ सेंचुरी मारी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम में भी शामिल कर लिया गया.
उन्होंने अपना ओडीआई डेब्यू 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ किया और 21 जुलाई 2021 को उन्होंने अपनी पहली ओडीआई फिफ्टी भी लगाई। जुलाई 2022 में सूर्य कुमार यादव ने अपने T20 करियर का पहला शतक लगाया उन्होंने 55 बॉल में 117 रन बनाए. यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जा रहा था।
अक्टूबर 2022 में सूर्यकुमार यादव T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने मात्र 573 बॉल पर 1000 रन का आंकड़ा छू लिया। नवंबर 2022 में सूर्यकुमार यादव ने अपने T20 करियर का दूसरा शतक लगाया, यह कारनामा उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करा. जिसमें उन्होंने मात्र 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके लगाए।
दोस्तों सूर्यकुमार यादव अब तक T20 इंटरनेशनल मैच में 3 सेंचुरी मार चुके हैं और उनके खेलने का तरीका बहुत ही आक्रामक है और अलग है। सूर्यकुमार यादव लगातार भारत के लिए T20 मैच में बहुत ही अच्छा और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव पहले ऐसे भारतीय प्लेयर हैं जिनकी ICC T20 Ratings 900 से ज्यादा की है।
सूर्यकुमार यादव अब तक 45 T20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 46.41 की औसत के साथ 1578 रन बनाए हैं। उन्होंने 17 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 29.15 की औसत के साथ 388 रन बनाए हैं. जिसमें दो फिफ्टी भी शामिल हैं। आईपीएल में अब तक 123 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनकी औसत 30.05 की है और साथ ही उन्होंने 2644 रन बनाए हैं. जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।
30 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल होने वाले सूर्यकुमार यादव आज एक बहुत ही अच्छे बल्लेबाज बन कर सबके सामने आए हैं। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए उन्होंने काफी लंबा इंतजार करा। सूर्यकुमार यादव की कहानी बहुत ही दिलचस्प है वह फील्ड में काफी ज्यादा मेहनत करते हैं और हमेशा प्रैक्टिस करते रहते हैं।
आई होप आपको Surykumar Yadav Success Story पसंद आई हो ऐसे ही और भी सफलता की कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें. इस Real Life Success Story को शेयर जरूर करें।
FAQs
Ans- सूर्यकुमार यादव का hometown उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले में है, लेकिन सूर्यकुमार अब मुंबई में रहते हैं।
Ans- सूर्यकुमार यादव की उम्र 32 साल है।
Ans- सूर्यकुमार यादव UP के रहने वाले हैं।
Ans- अशोक कुमार यादव
Ans- 6.4 M Followers.
Ans- सूर्यकुमार यादव BCCI की C category के player हैं और उन्हें टीम इंडिया की तरफ से खेलने के लिए सालाना 1 Cr. रुपए सैलरी मिलती है।