Inspirational story for success in life- सोचने के पैसे नहीं लगते लेकिन फिर भी हम ज्यादा बड़ा सोच नहीं पाते। गरीब इंसान, जल्दी अमीर बनने की नहीं सोच पाता। एक average student class में top करने की नहीं सोच पाता। एक new employee अपनी company में किसी बड़ी position में पहुँचने की बात नहीं सोच पाता। ऐसे बहुत से example आपको अपने आस पास मिल जाएंगे। अब आपके मन में एक सवाल आएगा की सोची हुई हर चीज़ पूरी थोड़ा ना हो जाती है और जब सोचा हुवा पूरा ही नहीं होता तो फिर बिना मतलब सोच के अपना mind क्यों disturb करना।
आपके इसी सवाल का answer आज की short hindi motivational story for success में छिपा हुवा है। इस short inspirational story से आप जानेंगे की बड़ा सोचना क्यों जरूरी है और साथ ही इस prernadayak motivation story से आप ये भी जानेंगे की क्यों हम बड़ा सोच नहीं पाते।
छोटी सोच – Short Hindi Inspirational Story For Success in Life
ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जो बहुत गरीब परिवार से था। पड़ा लिखा था और बहुत दिनों से नौकरी की तलाश कर रहा था लेकिन बहुत कोशिशों के बाद भी उसे अपने शहर में नौकरी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में उसने सोचा की क्यों ना दूसरे शहर जाकर अपनी किस्मत को आजमाया जाये। क्या पता दूसरे शहर में उसे जल्दी नौकरी मिल जाए।
अगले ही दिन उसने किसी से थोड़ा पैसे उधार लिए और Train का टिकट खरीदकर दूसरे सेहर जाने की तयारी करने लगे। अगले दिन वो दूसरे की शहर की तरफ रवाना हो गया। उसकी मां ने उसे सफर में खाने के लिए एक टिफिन में रोटियां रखकर दीं। गरीब लोग थे तो उनके घर में सब्जी एक ही टाइम बनती थी। ऐसे में उसकी मां ने टिफ़िन में सिर्फ रोटियां ही दी थीं। जब उसका आधा सफर तय हो गया तो उसे भूख लगी।
उसने टिफिन निकाला और रोटियां खाने लगा। जिस तरह से वो रोटी खा रहा था, उससे उसके आस-पास बैठे लोग उसे बड़ी हैरानी से देख रहे थे। वह पहले रोटी तोड़ता और उस टुकड़े को टिफ़िन में डालकर अपने में मुँह में डाल लेता। उसे देख कर ऐसा लग रहा था मानों वो रोटी के साथ सब्जी खा रहा है। आस पास के लोग उसे हैरान होकर देख रहे थे।
वो ऐसा कर क्यों रहा है, ये बात उनके भी समझ में नहीं आ रही थी। फिर उन्ही में से एक व्यक्ति ने उससे पूछ ही लिया, ‘भाई, तुम्हारे पास तो केवल रोटियां ही हैं तो उसे बार बार टिफिन में डालकर क्यों खा रहे हो..?’ उस व्यक्ति की बात सुनकर उस लड़के ने कहा, ‘मेरे पास केवल रोटियां ही है, लेकिन इस खाली टिफिन में रोटी डालकर मैं यह सोच रहा हूं कि, मैं रोटी के साथ अचार भी खा रहा हूं।’
तो उस व्यक्ति ने पूछा कि, ‘क्या इससे तुम्हें अचार का स्वाद आ रहा है?’
वो लड़का बोला, ‘मैं रोटी- अचार के बारे में सोचकर खा रहा हूं तो मुझे स्वाद भी आ रहा है।’
जब उसके आस-पास बैठे लोगों ने बात सुनी तो उनमें से एक दूसरा व्यक्ति बोला कि, ‘दोस्त अगर तुम्हे सोचना ही था तो कुछ बड़ा सोचते फिर अचार ही क्यों सोचा, मटर पनीर या शाही पनीर ही सोच लेते। इस तरह तुम उनका स्वाद भी ले पाते और अपनी रोटियों को और भी मजे से खाते।’
सीख जो हमे इस inspiration story of success से मिलती है-
ये छोटी सी कहानी हमे सिखाती है की हम अक्सर उतना ही सोच पाते हैं जितनी हमारी हैसियत होती हैं और बदले में हमे मिलता भी उतना ही हैं। हम अगर छोटी सोच रखेंगी तो हमारी कामयाबी भी छोटी ही होगी। बड़ा सोचने का मतलब ये भी नहीं हैं की वो चीज़ आपको तुरंत मिल जायेगी लेकिन हाँ ये बात जरूर हैं की जब आप बड़ा सोचेंगे तो तभी आप कुछ बड़ा कर पाएंगे।
बड़ी सोच रखने के साथ हमेशा खुद को विश्वास भी दिलाते रहें की, जो आप सोच रहें हैं उसे आप हांसिल भी कर सकते हैं। बड़े सपने सिर्फ मेहनत करने से बड़े नहीं होते उसके लिए खुद पर विश्वास होना जरूरी हैं। जब तक आप को खुद पर विश्वास नहीं होगा तब तक आप कुछ बड़ा सोच भी नहीं सकते।
खुद पर जिन्हें विश्वास नहीं होता वो बड़ा मुकाम हासिल करने से पहले ही हार मान लेते हैं। वो कुछ बड़ा करने या बड़ा सोचने से पहले ही अपने आप से ये कह देते हैं की, ये काम उनके बस की नहीं है। वो अपने हालतों का बहाना बनाकर अपनी छोटी सोच तक ही सीमित रह जाते हैं।
दसरथ मांझी ने एक बड़ा पहाड़ काटकर उसके बीच में से रोड बना दी। क्यूंकि उन्हें खुद पर विश्वास था और उनकी सोच बड़ी थी। और उसी सोच के दम पर उन्होंने अकेले ही एक बड़ा पहाड़ काट दिया। और वो कर दिखाया जो आप और हम कभी सोच भी नहीं सकते।
दोस्तों अगर जिंदगी में बड़ी सफलता पानी है तो उसके लिए बड़े सपने भी देखने जरूरी हैं। अगर आपके सपने बड़े होंगे, तभी सफलता भी बड़ी होगी। इसके लिए आपको बड़ा सोचना होगा। जीवन में अगर कुछ बड़ा करना है तो व्यक्ति को अपनी सोच बड़ी रखनी चाहिए। सोचने से डरो मत। सोचा हुवा कब पूरा हो जाए कोई नहीं जानता। खुद पर विश्वास रखो और अपनी छोटी सोच को बड़ा करो।
आई होप इस हिंदी स्टोरी फॉर सक्सेस से आपको कुछ सीख मिली हो। इस सफलता के लिए प्रेरणादायक कहानी को लेकर आपके मन में कुछ विचार आएं तो उन्हें comment section जरूर शेयर करें। इस हिंदी स्टोरी को share जरूर करें आपके शेयर से हमें भी ऐसे ही पोस्ट लिखने की motivation मिलती है।