जानिए सफलता क्या है (What is Success) और इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है

सफलता क्या है (What is success)

सफलता क्या है, इसके बारे में एक सटीक बात कह पाना बहुत मुश्किल है। मेरे अनुसार सफलता हर किसी व्यक्ति के लिए उस चीज को हासिल कर लेना है जिसकी उसे जरूरत है। जैसे की एक गरीब इंसान के लिए बहुत सारे पैसे कमाना, एक तरह की सफलता है। पड़े लिखे बेरोजगार लड़के को रोजगार मिल जाना, ये भी एक सफलता है। किसी विद्यार्थी का बहुत मेहनत करके किसी एग्जाम में टॉप कर लेना, ये भी एक सफलता है।

सफलता क्या है, सफलता क्या होती है, safalta kya hai hindi, सफलता कैसे प्राप्त करें,

कहने का मतलब है की हर वो चीज जो किसी इंसान की जरूरत है और उसे किसी तरह हासिल कर लेना सफलता है। कुछ लोग अच्छी और सामाजिक चीजों को प्राप्त करना सफलता मानते हैं तो वहीं कुछ नेगेटिव सोच वाले असामाजिक तत्व भी होते हैं जो उल्टी सीधी चीज़ें करने को सफलता मानते हैं।

जैसे दंगे भड़काने वाले असामाजिक तत्व, वो बेवजह दंगेबाजी करने को सफलता मानते हैं। एक चोर, चोरी करने को सफलता है। एक पॉलिटिकल पार्टी, दूसरी पॉलिटिकल पार्टी के हर फैसले पर विरोध जताने को सफलता मानती है। सफलता, अच्छी और बुरी दोनों तरह की हो सकती है और ये बात डिपेंड करती है हमारी सोच पर।

जो इंसान पॉजिटिव होता है उसके लिए सही काम करना और सही रास्तों में चलकर चीजों को करना ही सच्ची सफलता होती है। आम तौर पर, सफलता अक्सर परिणामों और उद्देश्यों को प्राप्त करने से जुड़ी होती है, चाहे वो व्यक्तिगत परिणाम हों, पेशेवर हों, धन से जुड़े हों, प्रसिद्धि से जुड़े हों या फिर अन्य हों।

इसके अलावा, अपने लक्ष्य की प्राप्ति भी सफलता है। हर इंसान अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ लक्ष्य जरूर बनाता है और उन लक्ष्यों के अनुसार ही अपना जीवन जीता है। जब वो अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेता है तो उस इंसान के लिए बहुत बड़ी सफलता होती है। लक्ष्य भले ही छोटा क्यूं ना हो लेकिन उसको प्राप्त करना एक बड़ी सफलता होती है। साथ ही सफलता एक खुशी भी है।

सफलता और ख़ुशी (Success and Happiness)

जब हम अपने लक्ष्य को पा लेते हैं और सफल महसूस करते हैं तो इसके साथ ही हम अंदर से खुश भी होते हैं। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेना इंसान की बहुत बड़ी उपलब्धि होती है जिसके साथ उसकी खुशियां जुड़ी होती हैं। इसे इस तरह से समझा जा सकता है, मान लो की किसी व्यक्ति ने बहुत मुश्किल से पैसे जमा करके 10 लॉटरी की टिकट खरीदी और अंत में 10वीं टिकट की वजह से उसे लाखों रुपए की लॉटरी लग जाए। उसके लिए ये सफलता और खुशियां दोनो ही हैं।

अब आप सरल शब्दों में ये तो समझ गए होंगे की सफलता क्या है (What is success in hindi), सफलता क्या होती है। लेकिन सफल होना कोई आसान काम नही है। सफलता की परिभाषा जितनी आसान है उसे पाने की राह उतनी ही मुश्किल। कुछ लोग होते हैं जो जल्दी सफल हो जाते हैं और कुछ लोग होते हैं जिन्हें बहुत वक्त लग जाता है। लेकिन हां ये बात जरूर है की कम या ज्यादा सफलता एक दिन हर किसी को मिलती ही है। जिन्हें नही मिलती वो या तो उस लायक नही होते या फिर उनकी मेहनत में कमी रह जाती है।

मैं खुद को कैसे सफल बना सकता हूं?

दूसरे सफल लोगों को देखकर आपके मन में भी ये सवाल आता होगा की मैं अपनी जिंदगी मैं सफल कैसे हो सकता हूं (How can I be successful in hindi), या फिर जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए। जीवन में सफल होने के लिए हमे कुछ चीजें फॉलो करनी होती हैं उनकी जानकारी हम आपको आगे देंगे। इन पॉइंट्स के जरिए आप समझेंगे की सफलता पाने के लिए क्या क्या चीज़ें जरूरी होती हैं।

सफलता पाने के तरीके (Tips to become successful in life)

1- एक लक्ष्य निर्धारित करें (Make a Goal)

सफलता पाने के लिए सबसे पहले आपको एक लक्ष्य बनाना होगा। आप अपने अनुसार लक्ष्य बना सकते हैं जरूरी नहीं है की आप एक ही लक्ष्य बनाएं। लक्ष्य बनाना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे आपको ये पता रहता है की आप किस चीज में सफल होना चाहते हैं। बिना लक्ष्य बनाए आपका मन इधर उधर की चीजों में ज्यादा व्यस्त रहता है और सफल होने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। इसलिए एक, दो, या तीन जैसा आपको सही लगे या जैसी आपकी जरूरत है उसके अनुसार लक्ष्य बनाए और उन्हें कहीं लिख लें। उन लक्ष्य पर फोकस करें और उन्हीं के अनुसार काम करें।

2- सही योजना बनाएं (Make a Right Plan)

लक्ष्य बनाने के बाद सबसे जरूरी है की उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आप एक योजना या प्लान बनाएं। कई बार हम लक्ष्य तो बना लेते हैं लेकिन उस तक पहुंचना कैसे है ये नहीं सोच पाते। सिर्फ लक्ष्य बना लेना सफलता नहीं है उस लक्ष्य तक पहुंचना कैसे है उसके लिए एक योजना का होना भी बहुत जरूरी है। इसे ऐसे समझिए, मान लो आपने प्लॉट खरीद लिया अब उसपर घर बनाने के लिए आपको किसी न किसी तरह के नक्शे को जरूरत तो पड़ेगी ही। बिना नक्शे के एक अच्छा घर बनाना मुश्किल होगा। इसी तरह बिना किसी प्लान के किसी लक्ष्य को हासिल करना भी आसान नहीं है।

3- हमेशा सीखते रहें (Always learn)

जब आप अपने लक्ष्य पर काम करें तो कभी ये ना सोचें की मुझे सब कुछ पता है। मेरे पास एक प्लान भी है और अब मुझे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। सफलता तो अब मेरे कदमों में होगी। आपको हमेशा सीखते रहना होगा। जो भी नई जानकारी मिले उसे अपने पास रखें। जितना ज्यादा आप जानेंगे उतना ही सफलता के करीब पहुंचेंगे। मुझे सब पता है वाला एटीट्यूड ना रखें। सीखने के नए अवसरों की तलाश करते रहें। अपने कौशल, ज्ञान और क्षमताओं का लगातार विकास करें।

4- लगातार मेहनत करें (Do consistent Hard work)

जब तक आप अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते तब तक मेहनत करते रहें। किसी भी काम में सफल होने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। बिना मेहनत करे कुछ नही मिलता। एग्जाम में पास होना है तो दिन रात पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ती है, नौकरी में प्रमोशन चाहिए तो उसके लिए काम में मेहनत करनी पड़ती है, सरकारी नौकरी चाहिए तो उसके लिए दिन रात पढाई करनी पड़ती है। सिर्फ कुछ लोग ही किस्मतवाले होते हैं जिन्हें चीजें कम मेहनत किए मिल जाती हैं वरना यहां हर चीज पाने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है।

5- लोगों के साथ जुडें (Make a strong network)

किसी काम में सफल होने के लिए कई बार आपको दूसरों की जरूरत भी पढ़ती है। इसलिए लोगो से जुड़ें और एक अच्छा नेटवर्क बनाएं। उनसे सलाह लें। साथ ही सकारात्मक लोगों के साथ जुडें। ऐसे लोग जो आपको सही रास्ता दिखाएं, अपनी मंजिल तक पहुंचने में आपकी मदद करें। टांग खींचने वाले और मतलबी लोगों से दूर रहें।

6- असफलता को अपनाना सीखें (Learn to accept Failure)

सफलता की तरफ जब आप अपने कदम बढ़ाएंगे तो आपका सामना असफलताओं से भी होगा। लेकिन आपको अपनी असफलता से डरना नहीं है और ना ही रुकना है। अपनी असफलताओं से आपको सबक लेना है, उनसे डरना नहीं है। किसी भी काम में आप पहली बार में सफल नहीं होंगे इसलिए failures को अपना कर आगे बढ़ते जाना है। असफलता, सफलता की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा है, इसलिए अपनी गलतियों से सीखें, अपनी योजना को आवश्यकतानुसार बदलते रहें और आगे बढ़ते रहें।

7- ज्यादा स्ट्रेस ना लें

जब किसी काम को करते हुवे हमे सफलता नहीं मिलती तो हम परेशान हो जाते हैं और तनाव में आ जाते हैं। हमें लगता है की ये काम हमसे नही हो पाएगा। एक बात हमेशा खुद को याद दिलाते रहें की, “सफल होने में अक्सर समय और मेहनत लगती है। ये रातों रात मिलने वाली चीज नहीं है। इसके लिए थोड़ा इंतजार और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।”

जब आप खुद को ऐसा भरोसा दिलाएंगे तो आप जल्दी तनाव में नही आयेंगे। आपके अंदर हमेशा एक उम्मीद जगी रहेगी की इस बार नहीं तो अगली बार। इसलिए चुनौतियों और असफलताओं का सामना करते हुए थोड़ा लचीला बने रहें, स्ट्रेस ना लें और अपने सपनों को कभी ना छोड़ें।

आई होप इस पोस्ट के जरिए आप समझें हो की सफलता क्या होती है और सफलता को कैसे पाया जा सकता है। ऐसी ही और भी सफलता से जुड़ें मोटिवेशनल आर्टिकल्स पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़ें रहें।

Leave a Comment