Who Is Radhika Merchant | राधिका मर्चेंट बायोग्राफी इन हिंदी

जब से राधिका मर्चेंट और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी खबरे आई हैं, तब से हर कोई ये बात जानना चाहता है की अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट कौन हैं। अम्बानी, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और जिंदगी से जुडी हर खबर के बारे में लोग जानना बेहद पसंद करते हैं।

ऐसे में हर किसी के मन में राधिका मर्चेंट के बारे में जानने की भी उत्सुकता है। अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका की सगाई 19 जनवरी को गुजराती रीति रिवाज के साथ उनके घर एंटीलिया में हो चुकी है।

आज की इस पोस्ट Radhika Merchant Biography के जरिए हम आपको राधिका के जीवन के बारे में जानकारी देंगे। इस पोस्ट के जरिये हम आपको बताएंगे की who is Radhika Merchant in hindi, राधिका मर्चेंट का करियर और उनकी शिक्षा और उनके शुरुवाती के जीवन के बारे में।

राधिका मर्चेंट शुरुवाती जीवन (Radhika Merchant Life Story) –

राधिका का जन्म 18 दिसम्बर 1994 को मुंबई में हुवा था। राधिका एक भारतीय बिज़नेस विमेन, मीडिया पर्सनैलिटी और क्लासिकल डांसर हैं। उनका असली नाम राधिका वीरेन मर्चेंट है। मूल रूप से उनका परिवार गुजरात के कच्छ का रहने वाला है। राधिका मुंबई, महाराष्ट्र में ही पाली बड़ी हैं। राधिका के पिता का नाम वीरेन मर्चेंट है, जो की एक जाने माने बिजनेसमैन और Encore Healthcare के CEO और Vice Chairman हैं। राधिका की मां का नाम शैला मर्चेंट है।

डांस की शौकीन भी हैं राधिका मर्चेंट –

राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। आठ साल की उम्र से ही वो भरतनाट्यम सीखने लगी थी। उन्होंने क्लासिकल डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग मुंबई की एक आर्ट एकेडमी से पूरी करी। उनकी गुरु भावना ठक्कर थीं।

राधिका मर्चेंट एजुकेशन –

राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के Ecole Mondiale World School और BD Somani International School से करी। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए वो न्यू यॉर्क चली गई। 2017 में उन्होंने New York University से Political Science में bachelor की डिग्री ली।

राधिका मर्चेंट का करियर (Radhika Merchant Career)

न्यू यॉर्क से ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद राधिका इंडिया वापिस आ गई। यहां आकर उन्होंने इंडिया फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन और देसाई एंड दीवानजी जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप करना शुरू कर दिया। राधिका ने मुंबई की real estate company इस्प्रवा में Junior Sales Manager की जॉब भी करी। अलग अलग जगह में काम का अनुभव लेने के बाद राधिका ने अपना फैमिली बिजनेस ज्वाइन कर लिया। राधिका इस समय Encore Healthcare के बोर्ड में निदेशक हैं।

राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति ( Radhika Merchant Net Worth)

जैसा कि आप जानते हैं की राधिका अपने फैमिली बिजनेस से ही जुड़ी हैं और उनके पिता वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ 755 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा राधिका की खुद की कुल नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रुपए है। (According to News)

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी –

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई हो चुकी है और जल्दी ही वो दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत और राधिका काफी समय से दोस्त थे। अक्सर राधिका, अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में शामिल रहती थी। 29 December 2022 को उनकी रोका सेरेमनी कर दी गई थी। 19 जनवरी 2023 को राधिका और अनंत की सगाई सेरेमनी उनके घर एंटीलिया में गुजराती रस्म रिवाजों के अनुसार करी गई।

आई होप आप राधिका मर्चेंट बायोग्राफी इन हिंदी के जरिये जान गए होंगे की राधिका मर्चेंट कौन है। ऐसे ही और भी फेमस लोगों की जीवन कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

[Note- This information is based on Internet research & it may be vary. This is only for education/information. Do your own research if you have any doubt.]

राधिका मर्चेंट के बारे में अन्य जानकारी
Q- Radhika Merchant net worth?

Ans- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका की कुल नेटवर्थ लगभग 10 करोड़ रुपए है।

Q- राधिका मर्चेंट की उम्र क्या है?

Ans- राधिका मर्चेंट 28 (2022) साल की हैं।

Q- राधिका मर्चेंट के पिता का नाम?

Ans- वीरेन मर्चेंट

Leave a Comment