Life Changing Gautam Buddha Inspirational story in Hindi

गौतम बुद्ध की कहानियां शिक्षा का एक बहुत बड़ा स्रोत हैं। अपने जीवन भर बुद्ध ने लोगों को एक अच्छा, खुशहाल और भक्तिमय जीवन जीने की शिक्षा दी। गौतम बुद्ध शांत स्वभाव के ज्ञानी पुरुष थे। उनकी दी गई शिक्षा अगर आज का मनुष्य अपना ले तो उसके जीवन की आधी परेशानियां बुद्ध की शिक्षा से ही दूर हो जाएंगी।

हमारे जीवन में ज्यादातर परेशानियां हमारे मन और विचारों से ही शुरू होती हैं। जैसा हमारे विचार होते हैं वैसे ही हमारा स्वभाव हो जाता है और जैसा स्वभाव होता है वैसे ही हमारे कर्म होते हैं। जिस इंसान की सोच अच्छी होती है उसके कर्म अच्छे होते है और जिसकी सोच बुरी होती है उसके कर्म भी बुरे होते हैं।

inspirational gautam buddha story in hindi, buddha inspirational story hindi, best motivational story

आज गौतम बुद्ध की कहानी के जरिए आप समझेंगे की जीवन में हमें किस तरह की सोच के साथ जीना चाहिए ताकि हम खुद को परेशानियों से दूर रख सके और बिना सर पैर के वाद विवाद में ना पड़ सकें। बुद्ध की प्रेरणादायक कहानी को शेयर जरूर करें।

Life Changing Gautam Buddha Inspirational story in Hindi

एक बार की बात है गौतम बुद्ध प्रवचन देने के लिए किसी गांव में गए थे। उस गांव में लगभग सभी लोग गौतम बुद्ध को बहुत मानते थे और उनके बताए सतमार्ग के अनुसार जीवन जीते थे। उसी गांव में एक गरीब औरत थी जो बुद्ध को बहुत मानती थी लेकिन उस औरत का पति बुद्ध को पसंद नही करता था। वो हमेशा गौतम बुद्ध की बुराई करता। उसका मानना था की बुद्ध ढोंगी है और माया करके लोगों को बस में कर लेता है।

एक दिन उस औरत ने गौतम बुद्ध से बहुत प्रार्थना करी और उन्हें दिन का भोजन करने के लिए अपने घर बुला लिया। गौतम बुद्ध ये बात नही जानते थे की उस औरत का पति उन्हें ढोंगी समझता है और बुरा भला कहता है। बुद्ध दिन के समय अपने कुछ शिष्यों के साथ भोजन करने उस स्त्री के घर पहुंच गए। दिन का समय था, उसका पति घर पर नही था।

उस औरत ने बुद्ध का स्वागत किया और सबके लिए खाना लगाया। जैसे ही उन लोगों ने खाना शुरू किया तो अचानक उस महिला का पति भी घर आ गया। अपने घर में गौतम बुद्ध को देख वो गुस्से से लाल हो गया। गुस्से में आकर उसने बुद्ध और उनके शिष्यों को बहुत बुरा भला बोला और उनके पास रखा भोजन भी फेंक दिया।

गौतम बुद्ध ये सब देख कर सिर्फ मुस्कुरा रहे थे। जब उन्हें लगा की उस व्यक्ति का गुस्सा कम हो गया है तो उन्होंने उसकी पत्नी को भोजन पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया और मुस्कुराते हुवे अपने शिष्यों के साथ वहां से चले गए।

भगवान बुद्ध का ऐसा स्वभाव देखकर उस व्यक्ति को मन ही मन बहुत शर्मिंदगी महसूस होने लगी। वो खुद से घृणा करने लगे। सारी रात वो यही सोचता रहा की इतना अपमानित होने के बाद कोई इंसान इतना शांत कैसे रह सकता है। उसे अपनी गलती का एहसास हुवा और वो अगले दिन बुद्ध के पास माफी मांगने के लिए आ गया।

उस व्यक्ति को माफी मांगता देख। गौतम बुद्ध ने उससे कहा, “तुमने जो कुछ मेरे साथ किया वो कल किया था और आज एक नया दिन है। मैं बीते हुवे को कल को याद नही रखता और जब मुझे याद ही नहीं है की कल क्या हुवा तो तुम्हें उसके लिए माफी मांगने की भी कोई जरूरत नहीं है।”

गौतम बुद्ध की बातों ने उस व्यक्ति की आंखे खोल दी और वो उनका भक्त बन गया।

सीख जो हमे Gautam Buddha Inspirational story से मिलती है

जो लोग समझदार होते हैं वो कभी भी बीती हुई बातों में उलझे नही रहते। उनके लिए हर दिन नया होता है और वो अपने हर दिन की शुरुवात नए तरह से करते हैं। कुछ बातें ऐसा होती हैं जिन्हें भूलना बहुत जरूरी होता है वरना वो बातें हमे अंदर ही अंदर खा जाती हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है जो पुरानी बातों को भूल नही पाते, बार बार उनके बारे सोचते रहते हैं।

पुराने बातें या यादें अगर अच्छी हैं तो कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर वो बुरी हैं और बार बार याद आती है या आप खुद उन्हें बार बार सोचते हैं तो वो बातें डर, डिप्रेशन, गुस्सा या फिर बदले जा रूप ले लेती हैं। ऑफिस में बॉस की डांठ, ब्रेकअप का गम, स्कूल में टीचर की मार, रास्ते में हुई किसी से बहस, इन चीजों को आप जितनी जल्दी भूल जाएं उतना ही बेहतर है।

ऐसी चीजों को हम जितना याद करते हैं ये हमारे दिमाग में उतना ही नेगेटिव असर डालती हैं और बार बार हमें कुछ गलत करने पर मजबूर करती हैं। इसलिए बीते हुवे कल में हुई ऐसी बातों को भूलना सीखो जो आप के भविष्य को खराब कर सकती हैं। “जो बीत गई, सो बात गई” ऐसा सोचकर अपनी जिंदगी को पॉजिटिवली जियो।

आशा करता हुं की आप सभी को गौतम बुद्ध की प्रेरणादायक कहानी (Gautam Buddha Inspirational Story Hindi) पसंद आई हो। ऐसी ही और भी शिक्षाप्रद कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

Leave a Comment