Life Story of Pele – कहते हैं की बिना कठिन परिश्रम के कभी बड़ी सफलता नही मिलती। जो भी इंसान जिंदगी में एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचता है, उसने वहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया होता है। बिना संघर्ष के हम सफल तो हो सकते हैं लेकिन कभी महान नही बन सकते और ना ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। बिना मेहनत के मिलने वाली सफलता से ना ही हम खुद कुछ सीख पाते हैं और ना ही दूसरों को कुछ सीखा पाते हैं।
आज की इस पोस्ट में आज हम ऐसे ही एक महान फुटबॉलर Pele की प्रेरणादायक जीवन कहानी आपको बताने जा रहें। Pele अपने समय के सबसे सफल और महान फुटबॉल प्लेयर में जाने जाते हैं। FIFA ने पेले को ‘The Greatest’ की उपाधि भी दी है। पेले बीसवीं सदी के सबसे महान और सफल Sports Personalities में से एक थे।
हालांकि आज Pele इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं, लेकिन उनकी महानता और उनकी सफलता आज भी Motivation के रूप में हमारे साथ है। Inspirational life Story of Pele के जरिए आप जानेंगे की उनकी सफलता जितनी बड़ी थी उतना ही बड़ा उनका संघर्ष भी था।

महान Football Player पेले की जीवन कहानी | Inspirational Life Story of Pele
Pele का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को Minas Gerais, Brazil में हुवा था। पेले का असली नाम “Edson Arantes do Nascimento” है। पेले के माता पिता ने उनका नाम “Edson” अमेरिका के महान Inventor “Thomas Edison” के नाम पर रखा था। पेले की पिता का नाम “Dondinho” था, जो की खुद एक ब्राजीलियन फुटबॉलर थे।
पेले की मां का नाम “Celeste Arantes” था। बचपन में उनके माता पिता ने उन्हें ‘Dico’ उपनाम दिया था। स्कूल के दौरान उन्हें Pelé उपनाम उनके दोस्तों ने दिया। एक इंटरव्यू में पेले ने बताया था की, “बचपन में उन्हें पेले शब्द का मतलब तक नही पता था और ना ही उनके दोस्तों को.” पेले का बचपन बेहद गरीबी में बीता और हमेशा उनके परिवार के पास पैसों कमी रहती।
छोटी उमर में ही पैसों की जरूरत को पूरी करने के लिए पेले ने चाय की दुकानों पर काम करना शुरू कर दिया था। पेले को फुटबॉल खेलना उनके पिता ने ही सिखाया। पेले के पास प्रैक्टिस करने के लिए एक असली फुटबॉल भी नही थी और ना ही इतने पैसे थे की वो एक फुटबाल खरीद सकें। पेले एक मोज़े के अंदर ढेर सारे अखबार भर कर उसकी फुटबाल बनाते थे और उसी से प्रैक्टिस करते।
शुरुवात में पेले ने कई सारी Amateur Teams के लिए फुटबाल खेला। 14 साल की उम्र में, रेडियम नाम की एक टीम के साथ जुड़कर पेले ने Indoor Football भी खेली। पेले के Indoor Football खेलने से Bauru में इसकी लोकप्रियता बड़ गई। पेले ने अपनी टीम के साथ पहली Indoor Football Championship भी जीती।
- Also Read– माइकल जैक्सन सफलता की कहानी
पेले का फुटबॉल करियर (Pele Football Career)
1956 में Brazilian Footballer ‘de Brito,’ Pele को Santos FC के ट्रायल के लिए ले गये। उस वक्त पेले की उम्र महज 15 साल थी। De Brito को पेले पर इतना भरोसा था की उन्होंने Santos FC के Directos को कहा की, ’15 साल का ये लड़का एक दिन फुटबाल का सबसे महान खिलाड़ी बनेगा.’ अपने Trial के दौरान पेले ने अपनी Skills दिखाकर Santos FC के Coach को काफी Impress कर दिया और जून 1956 में ही उन्होंने उस क्लब के साथ प्रोफेशन फुटबाल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
उस दौरान लोकल मीडिया भी उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताने लगी थी। 15 साल की उम्र में उन्होंने Senior Football Team के साथ अपना पहला मैच खेला और इस मैच में उनकी टीम 7-1 जीती, जिसमे पेले ने अपने करियर का पहला गोल किया। 16 साल की उम्र में Pele अपनी टीम के लिए लीग मैच में Top Scorer रहे। उसके बाद उनका चयन Brazil National Team में हो गया। 1957 में पेले ने अपना पहला International Football Match Argentina के खिलाफ खेला। हालांकि इस मैच में ब्राजील 2-1 से हार गई।
इस मैच में पेले ने अपना पहला International Goal किया। अपने पहले गोल के साथ ही वो कम उम्र में International Goal करने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। 1958 में पेले ने ब्राजील की तरफ से अपना पहला FIFA World Cup Tournament खेला। उस वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। 1958 का वर्ल्ड कप ब्राजील ने जीता और पेले सबसे कम उम्र में वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसके बाद 1962 और 1970 में भी ब्राजील ने फुटबाल वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करी।
ब्राजील की जीत में पेले की भूमिका हर बार सबसे एहम रही। एक प्लेयर के रूप में तीन वर्ल्ड कप जीतने वाले पेले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। पेले ने ब्राजील की तरफ से 92 International Football Match खेले, जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 77 गोल किए। पेले ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
पेले की उपलब्धियां ( Pele Career Achievements)
1- Pele “किंग ऑफ फुटबाल (King of Football)” और ब्लैक पर्ल (Black Pearl) जैसे उपनामों से भी फेमस हैं। ब्राजील में फुटबाल को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी पेले को ही दिया जाता है।
2- 1958 में Santos FC की तरफ से खेलते हुवे पेले ने अपना पहला Major Title ‘Campeonato Paulista’ जीता था। जो की Sao Paolo State की Top Professional Football League थी। इस लीग में पेले 58 Goals के Sath Top Scorer रहे, जो की आज भी एक रिकॉर्ड है।
3- अपने फुटबाल करियर में पेले ने 1363 मैच खेले जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 1282 गोल किए। जो की एक Guinesses World Record है।
4-1999 में International Olympic Committee के द्वारा उन्हें Athelete of the Century से नामित किया गया था।
5- 1999 में Time Magzine द्वारा उन्हें 100 most important people of the 20th century की लिस्ट में भी शामिल किया था।
6- इंटरनेशनल फ़ेडरेशन ऑफ़ फ़ुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) के द्वारा पेले को साल 2000 में “वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द सेंचुरी” के टाइटल से नवाजा गया। और साथ ही पेले FIFA Player of the Century का खिताब जीतने वाले दो संयुक्त खिलाड़ियों में से एक थे।
पेले की महानता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की पेले खेलने के दौरान सामने वाले प्लेयर की स्किल्स, टेक्नीक और प्लान को पहले ही एंटीसिपेट करके अपनी स्ट्रैटजी बना लेते थे। Pele औसतन हर मैच में एक गोल करते थे।
- Also Read- Steve Jobs Success Inspirational Story
पेले की मृत्यु कैसे हुई? (Death of Pele)
29-09-2022 के दिन फुटबॉल जगत के एक महान खिलाड़ी का निधन हो गया है। Pele लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। Pele ने अपनी आंखिरी सांस Sao Polo के अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल में ली।
सीख जो हमे पेले की जीवन कहानी से मिलती है –
संघर्ष और कड़ी मेहनत ही इंसान को सफल और महान बनाती है। बिना मेहनत के ना ही हम खुद को निखार सकते हैं और ना ही हम कुछ बड़ा अचीव कर सकते हैं। अगर आपकी जिंदगी में भी संघर्ष है तो उससे भागिए मत बल्कि उससे लड़िए और खुद को आगे बड़े रहिए। आपका Struggle ही आपको जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी दिलाएगा।
Pele से जुड़ी कुछ बातें
Ans- एडसन अरांट्स दो नसकीमेन्टो (Edson Arantes do Nascimento)
Ans- $ 100 million
Ans- Football
- Also Read- Two Best Real Life Inspirational Stories
आई होप Inspirational Life Story of Pele से आपको कुछ प्रेरणादायक सीख मिली हो। ऐसे ही और भी सफलता की सच्ची कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहे।