बुरी आदतें जो हमारे जीवन को बर्बाद कर देती हैं – Bad Habits In Hindi

Bad Habits in Hindi- देखा जाए तो बुरी आदतें हर इंसान के अंदर होती हैं। छोटे बच्चे में भी बुरी आदतें होती हैं, किसी बुजुर्ग में भी. अच्छी आदतें जिस तरह इंसान को बेहतर और अच्छा बनाती हैं उसी तरह बुरी आदतें इंसान को बुरा और बदतर बना देती है।

आप ने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, “ये कैसा व्यक्ति है, इसकी आदते कितनी गंदी हैं, ये ऐसा करती है या करता है, इसे ये नहीं करना चाहिए। इसे वो नहीं करना चाहिए। पता नहीं क्या हो गया है इसे, ना जाने किसकी संगति का असर है।” बस यही वह संगति है जो किसी को अच्छा बना देती है या फिर किसी को बिगाड़ देती है।

किसी भी इंसान के अंदर पहले से कोई अच्छी या बुरी आदत नही होती। ये आदतें बनती हैं, हमारे परिवार से, दोस्तों से, जहां हम रहते हैं वहां के माहौल से और हमारी नासमझी से। बुरी आदतें बुरी इसलिए होती हैं क्योंकि ये हमारी पर्सनेलिटी को खराब करती हैं, हमारे घर परिवार का माहौल खराब करती हैं, समाज के लिए किसी भी तरह से उपयोगी नहीं होती और साथ ही हमारा नाम बदनाम करती हैं।

बुरी आदतें होना एक बुरे व्यक्ति की निशानी है। आइए हम उन बुरी आदतों (Bad Habits in Hindi) के बारे में जानते हैं जो हमारे और हमारे समाज के लिए गलत हैं। ये bad habits अगर आप में भी हैं तो इन्हें तुरंत छोड़ दे और एक बेहतर इंसान बनें।

बुरी आदतें, buri aadat in hindi, buri आदतें in hindi, buri adton se kaise bachen, buri adten kya hoti hain,

बुरी आदतें (Bad Habits in Hindi)

1- झूठ बोलना।
2- धोखा देना।
3- मारपीट या लड़ाई झगड़ा करना।
4- नशा करना।
5- माता-पिता से ऊंची आवाज में बात करना
6- बढ़ों की इज्जत ना करना
7- दिखावा करना
8- फोन का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना
9- गंदी नियत से दूसरों को देखना।

A)- झूठ बोलना, धोखा देना, मारपीट या लड़ाई झगड़ा करना।

आजकल की पीढ़ी में झूठ बोलना, मारपीट करना, धोखा देना, इमानदारी ना दिखाना, ये सब आम बात हो गई है। पहले लोग मजबूरी में झूठ बोल देते थे लेकिन आज लोग हर बात पर झूठ बोलने लगे हैं। किसी की कही बात पर भरोसा करना भी अब मुश्किल हो गया है। झूठ बोलने से कभी कोई फाइदा नही होता और कभी ना कभी झूठ पकड़ा ही जाता है इसलिए सच बोलें, सच का साथ दें।

इसी तरह दूसरों को धोखा देना भी आज एक आम सी बात हो गई है। बात चाहे पैसों की हो, प्यार की हो, दोस्ती की हो या शादी शुदा जिंदगी की। मौका मिलते ही लोग धोखा दे जाते हैं। आज हर कोई मतलबी हो गया है। रिश्ते भी लोग मतलब के लिए बना रहे है। जब जिसकी जरूरत है इस्तेमाल किया और फिर धोखा दे दिया। धोखा देने जैसी बुरी आदत को कभी ना अपनाएं।

लड़ाई झगड़ना करना भी एक बुरी आदत है जो हममें नही होनी चाहिए। आज कल लोगों में धैर्य नाम की चीज ही नहीं रह गई। हर कोई हर समय लड़ने को तैयार रहता है। लड़ना झगड़ना भी एक बुरी आदत है। कई बार हमारा रवैया ऐसा हो जाता है की हम हर किसी से बहस करने लग जाते है, किसी की सुनते नही और कोई कुछ कह दे तो तुरंत मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर लड़ाई झगडे के नए नए विडियोज दिखते रहते हैं। लड़ाई झगड़ा करना लोगों में एक आदत जैसा हो गया है।

B)- नशा करना।

आजकल एक छठी सातवीं क्लास का बच्चा भी अपनी गिनती बड़ों में करने लगा है। बड़ों को देखकर ही वह शराब, सिगरेट, जुआ आदि का नशा करने लगा है। चाहे बात स्कूल की हो या कहीं और की, हम गलत चीजों की पहली शुरुआत ज्यादातर अपने दोस्तों के साथ ही करते हैं। एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है। एक दोस्त अपने सारे दोस्तों को अपनी बुरी आदत का शिकार बना देता है।

हम हर चीज पहले मजे के लिए करते हैं फिर उसे दूसरी बार करते हैं और फिर वो आदत बन जाती है। यही हाल आज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का है छोटी उमर में वो बीड़ी सिगरेट पीने लगे हैं। स्कूल में बच्चा क्या कर रहा है माता-पिता को तो कुछ पता ही नहीं होता। सबसे बड़ी बात तो यह है कि माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए टाइम ही नहीं है।

माता-पिता दोनों काम काजी हों तो बच्चे को बिगड़ना ही है क्योंकि बच्चे के लिए तो आजकल एक मॉडर्न जमाने की नैनी रख दी जाती है। जो बच्चे को संभालती है। आज के समय में लड़कियां भी नशे की आदि हो गई हैं। कहने को तो लड़की को घर की लक्ष्मी कहा जाता है लेकिन आज लक्ष्मी रूपी लड़की भी गलत दिशा पर जा रही है।

लड़कों की देखा देखी के चक्कर में लड़कियां भी सिगरेट, शराब पीने लगी हैं। शहरों में ये सब आम हो गया है। अपने रोजमर्रा के दिन में कोई ना कोई लड़की मुझे इस तरह की हरकत करते दिख ही जाती है।

C)- माता-पिता से ऊंची आवाज में बात करना। बढ़ों की इज्जत ना करना।

आप, अपने आस पड़ोस में ऐसे बहुत से बच्चों को देखते होंगे जो अपने मां बाप से ऊंची आवाज में बात करते है। उन पर चिल्लाते हैं। हम खुद भी कभी कभी ऐसा करते हैं। जाने अंजाने में ऐसा होना एक अलग बात है लेकिन हर बात पर अपने मां बाप, भाई बहन या किसी अन्य पर चिल्लाना एक बुरी आदत है। बचपन से ही बच्चों को बहुत लाड प्यार दिया जाता है जिसकी वजह से वो सर पर चढ़ने लगते हैं।

यही लाड प्यार धीरे धीरे उनकी जिद्द बन जाता है और फिर वो जिद पूरी ना होने पर बच्चे अपने मां बाप पर ही चिल्लाने लगते हैं। इसलिए मां बाप को भी बच्चों को उतना ही प्यार देना चाहिए जिससे बच्चे उनके काबू में रहें। साथ ही हमे अपने मां बाप से ऊंची आवाज में कभी बात नही करनी चाहिए।

आज कल हर कोई खुद को बड़ा समझने लगा है और वो भी सिर्फ पैसों के दम पर। जिसके पास दूसरों से ज्यादा पैसा आ जाता है या होता है तो उसे लगता है वही सब कुछ है। ऐसे में लोग अपने से बड़ों की भी respect नहीं करते। उन्हें ये लगता है उनसे बड़ा इस दुनिया में कोई है ही नही।

दूसरों की इज्जत ना करना, दूसरों को खुद से छोटा समझना, ये एक बहुत बुरी आदत है। ऐसी आदत अगर आप के अंदर भी है तो इसे सुधार लें। अपने से बड़ों, छोटों और बराबर के सभी लोगों को समान इज्जत दें। क्यों जब आप दूसरों को respect देंगे तभी दूसरों भी आपकी respect करेंगे।

D)- दिखावा करना।

आजकल समाज में दिखावा भी एक गंदी आदत बन चुका है। लोग दिखावा करने के लिए महंगी से महंगी चीजें खरीदने लगे हैं। जिस चीज की उन्हें खास जरूरत नहीं है वो उसे भी खरीद लेते हैं। अपनी चीजों, पैसों का, पावर का, दिखावा करने एक बहुत बुरी आदत है। हर इंसान को एक सामान्य जीवन जीना चाहिए। दिखावे के चक्कर में कई बार लोग बर्बाद भी हो जाते हैं। इसलिए आपके पास जो है और जरूरत लायक जितना है उससे एक अच्छी जिंदगी जिए। दिखावे के चक्कर में कभी ना पड़ें।

E)- फोन का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना।

मोबाइल का अविष्कार इसलिए हुवा था ताकि लोग कीमती समय बचाकर दूर बैठे ही अपना काम कर लें। लेकिन आज मोबाइल फोन ऐसा अविष्कार बन गया है जो हमारा सबसे ज्यादा समय बर्बाद कर रहा है। हम फालतू की चीजें देखने में, इधर उधर गप्पे लड़ाने में, उल्टी सीधी चीजें शेयर करने में, अपने दिन का कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज कल छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के पास स्मार्टफोन है।

नई नई apps हैं, जिनमे काम की चीजें भी हैं तो कई ऐसी चीजें भी हैं जो फालतू हैं। बच्चे, बड़े ये युवा हर कोई ज्यादा समय छोटी छोटी शॉर्ट वीडियो देखने में बर्बाद कर रहा है। मोबाइल की लत लोगों को ऐसी लग चुकी है की खाते पीते, उठते बैठते, सोते, हर समय हम लोग मोबाइल हाथ में ही पकड़े रहते हैं। ये एक बहुत बुरी आदत है। कई लोगों में तो ये अब आदत नही बल्कि बीमारी बन चुकी है। मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें। जरूरी चीजों के लिए ही इसका उपयोग करें।

F)- गंदी नियत से दूसरों को देखना।

बहुत लोगों की नियत खराब होती है और वो दायरों को हमेशा गंदी नियत से देखते हैं। ये भी एक तरह की आदत ही है। किसी के पैसे देखे तो उसको चोरने की गंदी नियत, कोई लड़की देखी तो उसके बारे में गंदा सोचने की नियत, ऐसी बुरी आदत आप में भी है तो इसे सुधार लें। क्यों समय के साथ ये आदत बढ़ती जायेगी और आपके लिए मुसीबत ही लाएगी।

किसी भी आदत से पीछा छुड़ाना आसान नहीं होता लेकिन बुरी आदतों को होना बुरा ही है। इसलिए अगर आप में भी कोई बुरी आदत है तो उसे छोड़ने का प्रयास करें।

आई होप आपको हमारी ये पोस्ट Bad Habits In Hindi पसंद आई हो ऐसी ही और भी प्रेरणादायक पोस्ट्स पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

Leave a Comment