किसी भी नए काम की शुरवात करना काफी आसान होता है लेकिन उस काम को पूरा कर पाना उतना ही मुश्किल। जब हम किसी चीज की शुरुवात करते हैं तो उसमें हमे सफलता ही मिले इस बात की gurantee कभी भी 100 percent नहीं होती। लेकिन वो काम हो ही नही सकता ऐसा भी नहीं है।
जब हम किसी नई चीज की शुरुवात करते हैं तो हम खुद से अपनी किस्मत पर भरोसा करके चलते हैं। हम ये सोचते और मानते हैं की किस्मत ने साथ दिया तो सबकुछ ठीक होगा और हम सफलता भी मिलेगी। अक्सर किस्मत पर भरोसा करके काम करने वाले अपने काम में असफल हो जाते हैं। किसी भी चीज में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है खुद पर भरोसा होना।
ऐसा भरोसा जो बार बार असफल होने के बाद भी आपको ये एहसास दिलाएं की, ये का हो सकता है और मैं इसे करके ही रहूंगा। खुद पर इतना भरोसा करना कोई आसान काम नही है। आज की इस Short Motivational Story In Hindi For Success के जरिए हम आपको बताएंगे की क्यों हमे खुद पर पूरा भरोसा होना चाहिए और साथ उस काम पर भी जिसे हम करते हैं।
- Also Read- इच्छाओं का कोई अंत नहीं (Motivational Story)
खुद पर भरोसे की ये कहानी आपको सिखाएगी की किस तरह भरोसा हमे सफलता दिला सकता है। भरोसा या फिर विश्वास, जब तक नही होता तब तक कोई काम आसानी से नहीं हो पाता। सफलता सिर्फ मेहनत से नही मिलती, खुद पर अगर विश्वास ना हो तो तब भी हम असफल हो जाते हैं। इस मोटिवेशन स्टोरी फॉर सक्सेस को एक ध्यान से जरूर पढ़ें।

खुद पर पूरा भरोसा – Motivational Story In Hindi For Success
एक बार सर्कस में एक व्यक्ति दो बड़े से डंडों के सहारे बंधी एक रस्सी में चलने का खेल दिखा रहा था। वहां बैठे सभी लोग उसकी काफी तारीफ भी कर रहे थे। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता गया उस व्यक्ति ने रस्सी की ऊंचाई को भी बड़ा दिया।
अब उस व्यक्ति ने अपना आंखिरी करतब दिखाया और इस बार उसने अपने बच्चे को कंधे पर बैठा लिया और उसके साथ ही रस्सी पर चलने लगा।
इस करतब को देख कर हर कोई टेंशन में आ गया और सोचने लगा की इस बार अगर इसका बैलेंस बिगड़ गया तो बच्चे का क्या हो गया। हर कोई बड़ी ही शांति के साथ उसके करतब को देखने लगा। वो व्यक्ति धीरे धीरे रस्सी में आगे की तरफ बड़ रहा था।
अपने बेटे की जिंदगी को दाँव पर लगा कर उस कलाकार ने वो दूरी पूरी कर ली। जैसे ही उसका करतब पूरा हुवा तो सभी लोग उछल पड़े और तालियों की आवाज पूरे सर्कस में गूंजने लगी।
लोग उस कलाकार की फोटो खींचने लगे, उसके साथ सेल्फी लेने लगे। हर कोई उसके करतब की बहुत तारीफ करने लगा। थोड़ी देर में माहौल शांत हुआ तो वो कलाकार माइक के सामने और बोला, “क्या आपको भरोसा है की में ये दोबारा भी कर सकता हूं।”
वहां बैठे सभी लोग बहुत जोश के साथ चिल्लाए, “हां हां, तुम ये फिर से कर सकते हो।”
उसने फिर पूछा, “क्या सच में आपको मुझ पर पूरा भरोसा है?”
वो लोग फिर से चिल्लाए, “हाँ, हमें तुम पर पूरा भरोसा है। हम तो इस बात पर शर्त भी लगा सकते हैं की तुम ये करतब सफलतापूर्वक फिर से कर लोगे।”
उस व्यक्ति ने फिर कहा, “पूरा पूरा भरोसा है ना?”
लोग फिर से चिल्लाए, “हां हां पूरा भरोसा है।”
फिर वो कलाकार बोला, “जब आप सब को मुझ पर पूरा भरोसा है तो आप में से कोई मुझे अपना बच्चा दे दे, इस बार में उसे अपने कंधे पर बैठा कर ये करतब फिर से करके दिखाऊंगा।”
ये सुनते ही भीड़ शांत हो गई। लोगों में खामोशी फ़ैल गई। किसी को समझ नही आया की अब क्या कहा जाए।
लोगों को शांत देख, कलाकार ने कहा, “क्या हुवा, आप सब डर गए, अभी तो आप लोगों को मुझ पर पूरा भरोसा था की मैं ये फिर से कर सकता हूं। असल मैं आपको केवल भरोसा है की मैं कर लूंगा मगर आपको मुझ पर पूरा भरोसा नहीं है की मैं कर ही लूंगा।”
ऐसा कहकर वो कलाकार फिर से अपने बच्चों को कंधे पर बैठाकर उस रस्सी पर चलने लगा और एक बार फिर उसने वो करतब करके दिखा दिया।
फिर वो माइक पर आया और बोला, “मुझे खुद पर पूरा भरोसा है इसलिए ये करतब में अपने बच्चे के साथ कई बार कर सकता हूं।”
सीख जो हमे इस Hindi Story For Success से मिलती है
यही कारण है की हम लोग जिंदगी में असफल हो जाते हैं क्योंकि हमें खुद पर भरोसा तो होता है की हम कर लेंगे लेकिन हमें खुद पर और इस बात पर पूरा भरोसा नहीं होता की हम कर ही लेंगे।
जब तक हमें खुद पर 100 परसेंट भरोसा नहीं होगा तब तक हम किसी भी काम में जल्दी सफल नहीं हो सकते। खुद पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। जिस इंसान को खुद पर भरोसा नहीं होता वो बिना कुछ करे ही आधी जंग हार जाता है इसलिए किसी भी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकर रखें, उसकी पूरी प्रैक्टिस करें, ऐसा करने से हमारा उस काम के प्रति हमारा भरोसा बढ़ता है।
- Also Read- मेहनत करने के बाद भी सफलता क्यों नहीं मिलती
जैसे यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो पहले उस बिजनेस की पूरी जानकारी ले लें, जो लोग वो बिजनेस कर रहे हैं या उस जैसा ही कोई बिजनेस कर रहे हैं तो उनसे बात करें, हो सके तो पहले खुद उस काम को करें, इससे आप उस काम की बारीकी सीख पाएंगे और ये सब करने के बाद जब आप खुदका काम शुरू करेंगे तो आपको अपने आप पर पूरा विश्वास होगा की आप फेल नहीं होंगे और ऐसा करने से आप बिना ज्यादा मुसीबतों के जल्दी सफल हो जाएंगे।
आई होप आपको इस Motivational Story In Hindi For Success से कुछ ऐसा सीखने को मिला हो जो आपको जीवन में सफल बनाएगा। ऐसी ही और भी सफलता दिलाने वाली प्रेरणादायक कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़े करें। इस सफलता की कहानी को शेयर जरूर करें।