Best Short Motivational Speech in Hindi For a Better Life

एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए अच्छी बातों को सीखना भी बहुत जरूरी है। अच्छी बातें हमारे जीवन को बेहतर बनाती हैं इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए ऐसी ही कुछ अच्छी और motivational speeches in hindi लेकर आये हैं। ये hindi speech for motivation आपको जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहतरीन सीख देंगी। ये बातें या फिर ये short inspirational speeches आपको जिंदगी को बेहतर करने का उसे समझने का अलग नजरिया देंगी।

1- हर फैसला अपनी सुविधा के अनुसार मत लो- Short Hindi Speech

हम हर दिन कई छोटे-बड़े, अच्छे-बुरे फैसले लेते हैं। हम अपने लिए या फिर अपने परिवार के लिए जो भी फैसले लेते हैं वो हमारी सुविधा से जुड़े होते हैं। यहाँ तक कि हम दूसरों की मदद भी उनकी जरूरत के लिए नही बल्कि अपनी सुविधा को ध्यान में रखकर करते हैं। कहते हैं की साहसिक फैंसला वह होता है, जो निष्ठा के आधार पर लिया जाता है, ना कि सुविधा के आधार पर।

दूसरों की मदद करने का फैंसला भी हम ये सोचकर लेते हैं की हम किसी मुसीबत में ना पड़ जाए और अगर हमें ये लगता है की किसी की मदद करने से हम भी परेशानी में आ सकते हैं तो कई बार हम दूसरों की मदद भी नही करते हैं। अपने फैसले हमेशा हिम्मत से लें और हर बार सिर्फ अपनी सुविधा के लिए कोई फैंसला ना लें।

2- स्वार्थी मत बनो – हिंदी स्पीच

स्वार्थी व्यक्ति हमेशा अपने ही बारे में सोचता है। स्वार्थी इंसान ना तो किसी की बातें सुनता है और ना ही किसी से कोई सलाह लेता है। जब हम अपने आपको ही महत्व देते हैं और स्वार्थ से भर जाते हैं तो दूसरों का कुछ भी कहना हमे अच्छा नही लगता। खुद को जरूरत से ज्यादा महत्व देना हमें स्वार्थी बना देता है। स्वार्थी होने और खुद भी महत्व देने में अंतर होता है।

अपने फैसले लेते समय हमें अपने भले का ध्यान रखना चाहिए मगर अपने फैसलों से किसी दूसरे का नुकसान भी नही करना चाहिए। जिस भी इंसान के अंदर स्वार्थ भर जाता है समाज धीरे धीरे उससे दूर होने लगता है। स्वार्थी और घमंडी इंसान से लोग दूर दूर रहने लगे हैं। इसलिए स्वार्थी मत बनो। लोगों के साथ जुड़कर रहो।

3- मन की कड़वाहट को दूर करो

हम अक्सर दूसरे की कहीं बुरी बातों को मन से लगा लेते हैं। ना चाहकर भी कड़वी बातें हमें बार बार याद आते रहती हैं। गुस्से में हम भी दूसरों को कुछ ना कुछ उल्टा सीधा बोल देती हैं, हम अपनी कही बातों को तो भूल जाते हैं लेकिन दूसरे की कही बातें मन में घर कर जाती हैं। कड़वी यादें हमें खुश नहीं रहने देती।

हमारे भीतर जितनी ज्यादा दूसरों के लिए कड़वाहट होती है, उतनी ही उदासी हमारी जिंदगी में आती जाती है। जिसकी वजह से हम खुशियों से दूर होते जाते हैं। मन ही मन में दूसरों से चिढ़ने लगते हैं। एल्बर्ट स्वाइट्ज़र कहते हैं, ‘खुश रहने के लिए अच्छी सेहत और बुरी याददाश्त से बेहतर कुछ नहीं है।’

हमें दूसरों की कड़वी बातों को भूलना आना चाहिए। अगर हम हर बात अपने मन में बसा लेंगे और उन्हें भूल नहीं पाएंगे तो खुशियां हमसे दूर होते जाएंगी। मन की कड़वाहट को दूर करना सबसे जरूरी है।

4- कुछ नया करते रहो – Short Inspirational Speech

जिंदगी में मजे चाहिए तो कुछ नया करते रहना जरूरी होता है। एक जैसी जिंदगी जीने से हमारे अंदर बोरियत भर जाती है। जिंदगी को मजे से जीने का सबसे अच्छा तरीका है कुछ ना कुछ करते रहना। कुछ नया करने के लिए सबसे पहले हमें खुद को अपने comfort zone से बहार निकालना होगा।

जब तक हम अपने comfort zone में फंसे रहेंगे तब तक हम कुछ भी नया नहीं कर पाएंगे। खुद पर भरोसा रखकर कुछ नया करने के लिए कदम बढ़ाना ही हमें अपने डरों से बाहर निकालता है। अमेरिकी खिलाड़ी जो नेमथ कहते हैं, ‘जब खुद पर भरोसा होता है, तब जिंदगी में मजा आता है। और जब आप मस्त होते हैं, तब आप कमाल के काम करते हैं।’

5- खुद का ध्यान रखना भी जरूरी है – मोटिवेशनल स्पीच फॉर लाइफ

लगातार भागदौड़ वाली जिंदगी हमें भावनात्मक रूप से कमजोर बना देती है। हमारी व्यस्त जिंदगी में हम खुद का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। जो दूसरों ने कहा वही हम करते जाते हैं और जो दूसरे कर रहे हैं हम भी वही करने के पीछे लग जाते हैं। जो सब कर रहे हैं, वह सब कुछ आपके लिए करना जरूरी नहीं है।

सबको खुश करने के लिए उनके हर काम को हां कहने से भी कुछ फायदा नहीं होता। अपना ध्यान रखना खुदगर्जी नहीं है। लेखक केम नन कहते हैं, ‘जो लोग अपना ध्यान नहीं रखते, कुछ समय बाद दूसरे लोगों की रुचि भी उनमें कम हो जाती है।’ इसलिए खुद के लिए फैंसला लेना सीखें और खुद का ध्यान रखें। अपनी जिंदगी को दुसरो की तरह बनाने की कोशिश ना करें।

6- बीती बातों को भूलना जरूरी है – Short Speech in Hindi

अगर कोई बात लगातार आपको परेशान कर रही है तो उसे छोड़ने में ही फायदा है। भले ही कोई बीती बात हो, विचार हो, या रिश्ता। अगर कुछ है, जो लगातार आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है तो उसे छोड़ना जरूरी हो जाता है। हो सकता है, जो बात दुख दे रही है, वह बहुत बड़ी हो,

उसे भूलना या छोड़ना मुश्किल भी हो, पर आपका आज भी आपके इंतजार में है। आगे बढ़ने के लिए हमें बीती बातों को भूलना बहुत जरूरी है। जब तक हम अपने पास्ट से निकलेंगे नहीं तब तक हम अपने फ्यूचर को बेहतर नहीं बना पाएंगे। इसलिए अपनी जिंदगी को आज में जीएं और बीती बातों को भूलना सीखें।

7- दुःख को कम करना है तो ये जान लो

दुःख जब आता है तो हम अपने प्यार भरे दिनों को भी भूल जाते हैं, और खुद को अकेला समझने लगते हैं। अपने दुख में खुद को अकेला समझना और अपने दर्द के बारे में ही सोचना, दुख को और ज्यादा बढ़ा देता है। हम दूसरों के प्यार और दर्द को समझ ही नहीं पाते। हम भूल जाते हैं की कोई हमें प्यार भी करता है और हम अकेले नहीं है।

प्यार के सहारे ही हम अपने दुःख से बाहर निकल सकते हैं। लेखिका केट मैकगहन कहती है, ‘जितना हम प्यार करते हैं, उतना खोते हैं। जितना खोते हैं, उतना सीखते हैं। जितना सीखते हैं, उतना और प्यार करते हैं। जीवन पाठशाला है और प्यार उसका सबक है।

8- मन के घाव भरना भी जरूरी है – Motivation For A Better Life

जब शरीर में चोट लगती है तो हम उसका इलाज करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है की चोट हमारे तन में नहीं बल्कि हमारे मन में लग जाती है। जैसे ब्रेकअप का दर्द, जॉब ना लगने का दर्द, फेल होने का दर्द, ये सब वो चोट होती हैं जो हमारे तन में नहीं बल्कि हमारे मन में लगती हैं।

हम तन का इलाज तो कर लेते हैं लेकिन मन के घावों को ऐसा ही छोड़ देते हैं। समय के साथ मन की चोट और भी गहरी होती जाती है। मन के घाव हमें अंदर से कमजोर करते हैं। मन को घावों को भरने के लिए हमें अपने विचारो को सही करना होता है। मन की आवाज को एक पॉजिटिव दिशा देनी होती है ताकि हम अपने मन के दर्द को कम कर पाएं।

हम अपने मन की आवाजों की अनदेखी करते रहते हैं। हमें अपने भावों को सही दिशा देने, उन्हें ढंग से पचाने की जरूरत होती है। Louise Hay कहती हैं, ‘मैं अपनी समस्याओं को नहीं, अपनी सोच को ठीक करती हूं। इस तरह मेरी समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।’

9- दूसरों को खुश करने के चक्कर में मत पढ़ो

कई बार हम खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचने लगते हैं और बिना वजह उन्हें खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं। भले बात हमारे फायदे की क्यों ना हो लेकिन हर बार लोगों को खुश करने के चक्कर में मत लगे रहो। लोगों के पीछे दौड़ना, हर चीज को ठीक करने की कोशिश करना छोड़ दें।

यह तन और मन दोनों को थका देता है। कोई आपकी जिंदगी में आ रहा है या जा रहा है, उन सबके बीच आपको शांति को चुनना होगा। फिर सारी कोशिश आप ही क्यों करें। कोशिश दोनों तरफ से होनी चाहिए। दूसरों को खुश करने की एकतरफा कोशिश में अकसर हम खुद को ही खो बैठते हैं।

10- परेशान माहौल से खुद को दूर रखें – Motivation For Life

बाहर का माहौल ही जब परेशान करने वाला हो तो भीतर बेचैनी, चिंता और अवसाद होना सामान्य है। इस अनिश्चितता भरे माहौल में आप अपने या दूसरों के दुख से दुखी हैं, कुछ करने का मन नहीं हो रहा तो भी कोई बात नहीं। आप जो कुछ भी महसूस कर रहे हैं, वह जायज है।

अपने दुख से भागे नहीं बस याद रखें कि जो भी महसूस हो रहा है, वह हमेशा नहीं रहेगा। दुख का यह समय भी गुजर जाएगा। सब कुछ जल्दी ही ठीक होगा। दुनिया में क्या हो रहा है उस चीज़ से खुद को परेशान ना करें। दुनिया में भरी हुई नेगेटिव चीज़ों से खुद को दूर रखें और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की तरफ ध्यान दें।

आई होप ये शार्ट मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी से कुछ बेहतर सीख मिली हो। ऐसी ही और भी प्रेरणादायक स्पीचस पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़ें रहे। पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर जरूर करें।

Leave a Comment