वैसे तो सफलता पर मैंने पहले भी बहुत सी प्रेरणादायक कहानियां लिखी है। लेकिन आज जो Inspirational Hindi Story for Success in Life में आपके लिए लाया हूं ये आपको सफलता पाने की एक जबरदस्त प्रेरणा देगी। इस कहानी से मिलने वाली शिक्षा को अगर आप सही तरह से अपनी जिंदगी में लागू करेंगे तो सफल होने से आपको कोई रोक नहीं सकता।
हो सकता है की ये hindi story for success आपने पहले भी कहीं पढ़ी हो या सुनी हो लेकिन जो मैसेज में इस स्टोरी के जरिए आपको देना चाहता हूं वो जानना आपके लिए जरूरी है। ये कहानी भले आप पूरी ना पढ़े लेकिन इसके end में जो इंस्पिरेशनल मैसेज है उसे एक बार जरूर पढ़ें।

ऐसे मिलेगी असली सफलता – Inspirational Hindi Story for Success in Life
ये कहानी है दो राज्यों की। जिसमे एक राज्य छोटा था, उसमें रहने वाले लोग की संख्या कम थी और वो समुंद्र के किनारे में बसा हुवा था। दूसरा राज्य जो था वो काफी बड़ा था, वहां ज्यादा लोग रहते थे और वो समुंद्र से काफी दूर था। दोनो राज्यों में वैसे तो शांति थी मगर उनकी सेना आपस में हमेशा लड़ते रहती थी।
बड़े राज्य का जो राजा था वो छोटे राज्य पर कब्जा करके अपने साम्राज्य को बड़ाना चाहता था। जिसकी वजह से वो हमेशा अपनी सेना भेजकर उस छोटे राज्य पर हमला कर देता। एक दिन ऐसा आया जब उसके इन हमलों ने एक बड़े युद्ध का रूप ले लिया जिसके चलते उस छोटे राज्य को बहुत नुकसान हुवा और उसके आधे से ज्यादा सैनिक मारे गए।
उस छोटे राज्य के राजा को समझ नही आया ही वो क्या करे क्योंकि उसे अपने राज्य को बचाने के लिए हजारों सैनिकों से अभी और युद्ध करना था लेकिन उसके पास कुछ ही सैनिक बचे थे। उसने अपने सभी सैनिकों को बुलाया और उन्हें बताया की इस युद्ध को जीतना है तो हमें दुश्मन के घर जाकर ही उस पर हमला करना होगा वरना ये लड़ाई हम हार जायेंगे।
उसने अपने बचे हुवे सभी सैनिकों को, हथियारों को एक बड़े से जहाज में भरा और समुंद्र के दूसरी तरफ से होते हुवे उस बड़े राज्य की सीमा के पास पहुंच गया। वहां पहुंच कर उसने जहाज से सारा समान बाहर निकाल लिया और अपने सैनिकों से कहा ही इस जहाज को पूरी तरह जला दो।
सैनिकों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन राजा का आदेश तो मानना ही था तो उन्होंने उस जहाज में आग लगा दी। इसके बाद राजा ने अपने सैनिकों को एकजुट किया और कहा, “जिस जहाज से हम आए थे वो कुछ देर में पूरी तरह जल कर राख हो जाएगा, अब हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता है इस लड़ाई को जीतने का या फिर इस लड़ाई में शहीद हो जाने का।
इस जहाज के साथ ही हमारे पीछे जाने के सभी रास्ते भी जल गए हैं। हमें अब सिर्फ युद्ध पर ध्यान देना है और इस लड़ाई में जीत हासिल करनी है। हमारा लक्ष्य अब साफ़ है और हमे पता है की हमे क्या करना है.”
इसके बाद उस राजा ने अपने सैनिकों के साथ मिलकर उस राज्य पर हमला कर दिया। उनके पास शिवाय लड़ने के कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था इसलिए वो पूरी जी जान से लड़े और उस बड़े राज्य के हजारों सैनिकों को मारकर उन्होंने उनके राजा को बंदी बना लिया और युद्ध जीत लिया।
सीख जो हमे इस Hindi Story से मिलती है
अगर आपको हर हाल में सफलता पानी है तो पीछे जाने के सभी रास्ते जलाने होंगे या फिर बंद करने होंगे। पीछे जाने के सभी रास्ते बंद करने से, मेरा मतलब है उन Options से जो हम अपने साथ लेकर चलते हैं, जैसे हम ये सोचते हैं की अगर में इस काम में सफल नहीं हो पाया तो ये कर लूंगा, अगर उसमें भी सफल नहीं हो पाया तो कुछ और कर लूंगा।
जब तक हमारे पास इस तरह के ऑप्शन होते हैं तब तक हम पूरी मेहनत से अपने काम नही कर पाते क्योंकि हमारी सोच में ये होता है की ‘ये काम नी भी हो पाया तो कुछ और कर ही लूंगा,’ जिसकी वजह से हम सफल नहीं हो पाते। जैसे कोई लड़का सरकारी जॉब की तैयारी करता है और उसके पापा का अपना कोई छोटा मोटा बिजनेस है तो वो लड़का ज्यादा मेहनत से पढ़ाई नही करता क्योंकि उसके मन में ये बात रहती है की अगर जॉब नही भी लगी तो क्या हुवा पापा का काम तो है ही।
इसी तरह कोई नौकरी करने वाला जब अपना कोई काम शुरू करता है तो वो उस काम में ज्यादा मेहनत नही करता, जब तक उसे मुनाफा होता है तब तक वो उस काम में लगा रहता है और जब नुकसान होने लगता है तो वो उस काम को बंद करके फिर से नौकरी करने लग जाता है।
अब इसे दूसरी तरह से देखिए कोई इंसान अगर नौकरी छोड़ दे और अपनी सारी डिग्रिया जला कर कोई काम शुरू कर ले और ठान ले की अब बस यही करना है तो वो सफलता जरूर हासिल करेगा। क्योंकि उसके पास अब कुछ बचा ही नहीं या तो मेहनत करेगा या फिर खाली पड़ा रहेगा।
दोस्तों इन बातों को ध्यान से पढ़िए और सोचिए की क्या आप भी ऐसे ही किसी ऑप्शन के होने की वजह से ही तो असफल नही हैं. अगर ऐसा है तो उस ऑप्शन को दूर करिए। जब तक सिर्फ एक लक्ष्य नही होगा तब तक सफलता पाना बहुत मुश्किल है। सफल होने के लिए आपको पीछे जाने के सभी रास्ते जलाने होंगे।
हालांकि ऐसा कर पाना और ऐसी सोच बना पाना बहुत ही मुश्किल काम है। ऐसी सोच कई सारे sacrifices मांगती है जो की हम जैसे साधारण लोगों के बस की बात नहीं है। हम ऐसे लोग हैं जो थोड़ा नुकसान होने पर रोने लग जाते हैं, समस्याओं से दूर भाग जाते हैं, पैसे कमाने के लिए आसान रास्ते ढूंढते हैं, सफलता ना मिलने पर कुछ भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। अगर जिंदगी कुछ बड़ा करना है तो बड़ी सोच और मजबूत इरादे रखना बहुत जरूरी है।
आई होप इस जबरदस्त Hindi Story for Success in Life के जरिए आप समझे होंगे की सफलता पाने का आंखिरी रास्ता क्या है। इस कहानी को लेकर आपकी कोई राय हो तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसी ही कहानियां पढ़ने के लिए इस ब्लॉग को फॉलो जरूर करें।