best short motivational speeches- आज की इस post में हम आपके 5 best motivational speech in hindi लेकर आये हैं। हम माने या ना माने लेकिन कभी ना कभी हमे खुद को motivate रखने के लिए motivational speeches की जरूरत पड़ ही जाती है फिर चाहे वो long motivational speeches हो या फिर शार्ट इंस्पिरेशनल स्पीचेस तो चलिए पड़ते हैं best hindi speeches या the best motivational speeches of all times:
1- बेकार की चीज़ें मन से कैसे हटाएँ – motivational speech about life

अपने मन के अंदर और बाहर हमने बेशुमार रद्दी जोड़ी हुई है। सामान ही नहीं बल्कि बेकार के विचार भी हमारे पास जमा है। हमारी जरूरी चीजों को सही जगह तब मिल पाती है, जब हम बेकार का सामान हटाते रहते हैं। हमारे लिए बुरे अनुभव, नेगेटिव सोच और बेकार के दुःख मन के अंदर मौजूद कचरे ही तरह है और जब हम अपने मन से ये कचरा साफ करते हैं तभी नए विचारों के लिए जगह बन पाती है।
हम नए ढंग से चीजों के बारे में सोच पाते हैं। इसी तरह जिस सामान की जरूरत आपको नहीं है, उसे हटा दें, अपने मन से भी और अपनी life से भी। इसके लिए सबसे पहले इच्छा और जरूरत के अंतर को समझे। उन वस्तुओं को हटा दें, जो इस्तेमाल की नहीं है, जिनका होना आपको दुख देता है या बीते समय में अटकाए रखता है।
हमारे कई दुख, हमारे ज्यादा सोचने का नतीजा होते हैं। अपने विचारों को पहचानें, खुद से पूछे क्या वाकई वह विचार आपके लिए मायने रखता है? अगर नहीं तो उन्हें धीरे-धीरे हटाते चलें। और नए ideas अपनी life में implement करें।
2- Comfort Zone – short motivational speech in hindi
सफल होने के लिए हमें अपने सुरक्षित दायरों से बाहर निकलना पड़ता है। अगर हम वही करते रहेंगे, जो अबतक करते रहे हैं, तो हम अपनी life में कभी कुछ बदल ही नहीं पाएंगे। अपने सोच के दायरे को बढ़ा करने पर ही हम ये जान पाते हैं कि पहले जो चीजें हमे बहुत जरूरी लगती थी असल में उतनी जरूरी नहीं है। हम जब आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तभी हमें आगे बढ़ने के मौके भी मिलते हैं।
लेकिन, हम हमेशा अपने डर की सुनते हैं और खुद को अपने comfort zone में रखना पसंद करते हैं। ऐसा करने से हम खुद को नए मौकों से दूर कर देते हैं। हमारा जीवन कई अनुभवों और सबक से होकर गुजरता है। जितनी जरूरी मंजिल है, उतनी ही महत्त्वपूर्ण यात्रा भी है। हमें अपनी मंजिल और यात्रा दोनों को प्यार करना चाहिए और अपनी हर अधूरी और पूरी कोशिश को Accept करना चाहिए।
3- गीता में लिखी ये बात हमेशा याद रखना – life changing short motivational speech
भगवत गीता में श्री कृष्णा ना कहा है, “कर्म का फल आपको उसी तरह ढूंढ लेगा जैसे कोई बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच अपनी मां को ढूंढ लेता है।”
इस बात का अर्थ बस इतना है की हमारे कर्म आज नहीं तो कल हमे ढूंढ ही लेते हैं, फिर चाहे आपके कर्म अच्छे हों या बुरे, बस फर्क इतना होगा की अच्छे कर्मो का फल हमेशा अच्छा और बुरे कर्मों का फल बुरा ही मिलेगा।
सही समय आने पर आपके एक एक कर्मों का फल आप को जरूर मिलेगा, इसलिए यदि आप किसी कार्य में मेहनत कर रहे है और रिजल्ट नहीं मिल रहा तो उदास मत होइए मेहनत जारी रखिए, आखिरी में Result आपके हक में जरूर होगा। और यदि आप किसी काम को करने में काम चोरी करेंगे तो उस काम का result भी आप को कभी सही नहीं मिल पायेगा। सिर्फ सफलता के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन में भी हमेशा अच्छे कर्म ही करें।
4- जब मुश्किल वक़्त आए तो ये बात याद रखना – inspirational words about life
मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा था. ‘असल आदमी की पहचान तब नहीं होती, जब Situation उसके अनुकूल होती हैं, बल्कि उसकी पहचान तब होती है, जब वह चुनौतियों और परेशानियों के बीच खड़ा होता है।’ अपनी चुनौतियों को अवसर में बदलें। क्या हुआ जो आपने जिंदगी में कुछ खो दिया या आपके पैसे कम हो गए या किसी ने आपका साथ छोड़ दिया। पर, क्या आपने अपना भविष्य देखा है?
अगर चुनौतियों से हार मान लेंगे तो निश्चित ही आपका भविष्य कभी बेहतर नहीं होगा। लेकिन अगर आप अपनी परेशानियों से आगे बढ़ने की सोच रखेंगे और जिंदगी में आने वाली हर चुनौती का सामना करने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि आने वाला कल आपके आज से बहुत बेहतर हो। इसलिए जिंदगी में आने वाली किसी भी problems से घबरा कर खुद को पीछे ना करें। कुछ समझ ना आए की क्या करना है तो दूसरों से सलाह लें और फिर कोई फैंसला लें।
5– कल क्या होगा – short hindi speech
हम अक्सर उन चीज़ों के बारे में ज्यादा सोचते हैं जो शायद ही कभी हमारी life में होती हैं। हम अपने आज में जिंदगी जीने के बजायी उन दिनों के बारे में ज्यादा सोचते हैं जो या तो बीत चुके होते हैं या फिर आने वाले होते हैं। अगर जिंदगी को अच्छी तरह से जीना है तो ये सोचना बंद करो कि आने वाले कल में या फिर 1 महीने या अगले 1 साल में क्या हो सकता है, और आप क्या क्या कर सकते हैं।
बस आप अपने इन 24 घंटों पर फोकस करिए जो आपको आज मिलें हैं क्यूंकि बीता हुवा कल आप फिर से जी नहीं सकते और आने वाले कल में क्या होगा ये आप तय नहीं कर सकते। बस ये सोचिये की आप इन 24 घंटों में ऐसा क्या कर सकते हैं जो आपको अपने aim या फिर goal के करीब ले जाए।