जबरदस्त प्रेरणा देने वाली 11 Best Short Speech in Hindi With Motivation

आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए जबरदस्त प्रेरणा से भरी 11 Short Speech in Hindi With Motivation for life लेकर आये हैं। इन छोटी छोटी प्रेरणादायक स्पीच से आपको जिंदगी को जीने की एक नयी सीख मिलेगी और साथ ही ये शार्ट हिंदी स्पीच आपको लाइफ में हर समय प्रेरित रखेंगी। ये प्रेरक भाषण आपके बहुत काम आएंगे। इन्हें एक बार मन से जरूर पढ़ें।

best short speech in hindi, short speech hindi text, short motivational speeches hindi,
Best Short Speech in Hindi with Motivation

1- बहाने बनाना छोड़ो – Short hindi Speech

अपनी नाकामयाबियों के लिए हमारे पास बहुत से बहाने होते हैं। हम अपने माता-पिता, परिवार और अपने आस-पास के माहौल को भी दोष देने लगते हैं। ये बात अलग है कि हम जहां पैदा हुए, हमारे माता-पिता, उनके बीच के रिश्ते और हमारी आर्थिक स्थिति का हम पर और हमें मिलने वाले मौकों पर असर पड़ता है। पर, जन्म से ही सब कुछ तय नहीं होता।

ऐसा नहीं होता की आप बिना रुकावट के सफलता की सीढियां चढ़ते लगते हैं। नाकामयाबी जीवन का एक हिस्सा है लेकिन उसके लिए दूसरों को दोष देना और बहाने बना कर उसको छुपाना गलत है। अपनी नाकामयाबी को हमे बहाने बना कर उससे पीछा छुड़ाना नही है बल्कि अपनी नाकामयाबी से सीखकर खुद को कामयाब बनाना है। कभी भी सब कुछ एक साथ गलत नहीं होता।

हमने क्या किया, यह भी महत्त्वपूर्ण है। फेल होने पर ये बात समझना बहुत जरुरी है की हमने क्या किया, जो किया वो सही था, क्या उसे और बेहतर किया जा सकता था। जब आप खुद से ऐसी बातें पूछेंगे तो आपको नए अवसर मिलेंगे और आप कामयाब बनेंगे। अमेरिकन लेखक जे. के. रॉलिंग कहती हैं की, “हम कैसे और कहां पैदा हुए, इससे ज्यादा मायने रखता है की हम आगे कैसे बढ़ें।”

2- अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करो – short motivational speech hindi

हर इंसान के अंदर एक खास शक्ति, सामर्थ्य या ताकत होती है। एक ऐसी शक्ति जो हमसे नामुमकिन चीज भी करवा देती है। सिर्फ
शक्ति का होना ही जरूरी नहीं है, हमें अपने अंदर की शक्ति की जानकारी होना, उसे सही दिशा में इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है। हम सब अपनी सोच से कहीं ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। पर, हम ज्यादातर सोए ही रहते हैं। हमे अपनी शक्ति का पता ही नही रहता।

हम दूसरे सफल लोगों को देखते हैं और भूल जाते हैं की उनके जैसा और उनसे बेहतर बनने की शक्ति हमारे अंदर भी है। कई बार रास्ता मालूम होने पर भी हम कदम आगे नही बढ़ाते और कहीं नहीं पहुंच पाते। अपनी शक्ति के साथ सही दिशा में बढ़ाया गया छोटा-सा कदम भी बड़ा बन जाता है। लेखक यशपाल कहते हैं की, ‘जागी हुई चींटी की शक्ति, सोए हुए हाथी से अधिक होती है।’

3- खुश रहने के लिए सरल बनो- short speech on happiness

खुशियों की तलाश में हम इधर से उधर भागते रहते हैं। खुशियों की तलाश में हम कभी लोगों का पीछा करते हैं तो फिर कभी चीजों का। हमारी पसंद-नापसंद, लालच और कई सुविधाओं की चाह भी हमारे खुशियों के रास्ते में आते रहती है और हम टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर दौड़ते रहते हैं। हमे लगता है की सुख सुविधा और धन का होना ही खुशियां है। हम अपनी खुशी अपने अंदर नही बल्कि बाहर उन चीजों और लोगों में ढूंढते हैं जो सिर्फ दो पल की खुशियां देकर गायब हो जाते हैं।

पैसे और सुख सुविधाओं के साथ आप खुश हो सकते हो लेकिन आप लंबे समय तक खुश रह नही सकते। खुश रहने के लिए आपको सरल और साधारण होना पड़ेगा। जब आपका मन बिना किसी वजह और बिना किसी जरूरत के खुश रहने लग जाएगा उस दिन आप सरल बन जायेंगे। रवींद्रनाथ टेगौर ने कहा है, ‘खुश होना सरल है। सरल होना मुश्किल है।’

4- संघर्ष करना सीखो – motivational speech in hindi

इस दुनिया में लगभग हर इंसान ये चाहता है की उसके सारे काम आसानी से होते चले जाएं। ना कोई रुकावट आए और ना ज्यादा किसी से मदद लेनी पड़े। अपने काम में रुकावट आने से हम डरते हैं। हम भूल जाते हैं कि बड़े काम, बड़ी कोशिशों की मांग करते हैं। हम रुकावट से ज्यादा संघर्ष करने से डरते हैं। हम समस्या से ज्यादा उसका समाधान करने से डरते हैं।

लेखक टोनी सोरेनसन कहते हैं, ‘चुनौतियों का सामना करना हमें तोड़ता नहीं, हिम्मती बनाता है। हमारे संघर्ष हमारी ताकत होते हैं। जब हम अपनी चुनौतियों को अच्छे अवसरों के रूप में देखने लगते हैं, तो मजबूत होने लगते हैं। हर कठिन दौर से हम ज्यादा समझदार होकर बाहर निकलते हैं।”

5- बदलाव की तरफ ध्यान रखो – Hindi Speech Short

हमारे मन में हर समय विचारों की भाग दौड़ चलती ही रहती है। हम सभी कभी ना कभी खुद को खास विचारों से घिरा पाते हैं। हमें अपने भावों और हालात से दूर भागने की जरूरत भी नहीं है। खुशियां हासिल करने के लिए एक साथ सब बदलने की कोशिश ना करें। विश्वास और हौसले के साथ बदलाव की ओर छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं। लेखक जैक डिक्सन कहते हैं, ‘ध्यान बदलाव पर रखें, नतीजों पर नहीं। केवल नतीजों की ओर देखने से कुछ नहीं बदलता।’

6- कल क्या होगा – hindi speech for motivation

बीती हुई बाते हमेशा याद आते रहती है और बीता हुवा अनुभव अगर बुरा हो तो वो बार बार हमें परेशान करता रहता है। अकसर हम अपने बीते हुवे कल की चिंता में खोए रहते हैं या फिर आने वाले कल में में क्या होगा इस बारे में सोचते रहते हैं। क्या हुआ या क्या होगा, इसी में हम इतने उलझे हुए होते हैं कि जो सामने हो रहा होता है, उसे देख नहीं पाते। हमारा, देखना, सूंघना, छूना, महसूस करना, सभी इन्द्रियां वर्तमान में ना होकर कहीं और ही होती हैं।

छोटा, बड़ा कोई काम ही हो, जिस समय हम जो करें, वही सबसे जरूरी होना चाहिए। कल क्या होगा इस चक्कर में ना पड़ें बल्कि आज क्या करना इसके बारे में सोचें। जो बीत गया उसे आप बदल नही सकते और भविष्य में क्या होगा या क्या नही होगा उसे भी आप कंट्रोल नही कर सकते इसलिए अपने आज में जिंदगी को जीयो।

7- नया करने की चाह रखो – शॉर्ट हिंदी स्पीच फॉर सक्सेस

इंसान की चाह ही उसे एक दूसरे से अलग बनाती है। हर कोई कुछ ना कुछ अलग करने की चाहत रखता है। चाहतों में बड़ी ताकत होती है। हमारी चाहते या हमारी इच्छाएं ही हमें जिंदगी के मज़े लेना सीखाती हैं। जिस व्यक्ति के अंदर कुछ नया करने की चाह नहीं होती उसकी जिंदगी में सिवाय बोरियत के कुछ नही होता। जिंदगी धीरे धीरे हमे उस और ले जाती है, जो हम करना चाहते हैं।

इस रास्ते में कई रुकावटें और डर पैदा हो सकते हैं, जिन्हें सुना-समझा जाना जरूरी होता है। अपने डर से मुंह ना मोड़ें, उस पर काम करें। हर पार की गई बाधा आपको अपनी मंजिल के करीब ले जाएगी। ब्रायन ट्रेसी कहते हैं, ‘हम तभी आगे बढ़ पाते हैं, जब कुछ नया करने की राह में आने वाली असहजता का सामना करना सीख जाते हैं।’


8- बेमतलब की राय मत बनाओ – Motivational speech hindi text

आज कल लोग बातें बनाने में माहिर हो गए है। वो दूर से देखकर ही किसी व्यक्ति के बारे में खुद ही कुछ ना कुछ राय बना लेते हैं। कोई अगर परेशान है तो वो ये नही जानना चाहते की वो परेशान क्यों है बल्कि लोग अपने मन से चार पांच किस्म की परेशानियां जोड़कर उस व्यक्ति के बारे में बातें बनाने लग जाते हैं। हम राय बनाने में जल्दबाजी करते हैं।

ज्यादातर समय हम दूसरों को शक की नजर से या फिर गलत नजर से ही देखते हैं। हमारा छोटा दिल दूसरों को अपना नहीं पाता। लेखिका डो जेंटामाटा कहती हैं, ‘राय बनाना आसान है। समझ पाना बहुत मुश्किल। समझने के लिए करुणा, धैर्य और यह स्वीकार करने की इच्छा होनी चाहिए कि अच्छे दिल वाले भी कई बार गलत चुनाव कर लेते हैं। राय बनाने पर, हम अलग हो जाते हैं और समझ से हमारा विकास होता है।”

9- आगे बढ़ते रहना जरूरी है – हिंदी मोटिवेशनल स्पीच

जीवन कई घुमावदार मोड़ों की एक श्रृंखला है। हर मोड़ पर हमें यह चुनाव करना होता है कि हम आगे बढ़ें या फिर वापस मुड़ जाएं। आगे बढ़ते रहने का रास्ता हमेशा हमारे पास होता है। कोई गलती ऐसी नहीं है, जिसे माफ या ठीक नहीं किया जा सकता। केवल दूसरों की ही नहीं, हमें अपनी गलतियों को भी माफ करना पड़ता है। अपनी अच्छाई, बुराई को अपनाना पड़ता है।

हम जो होना चाहते थे, पर नहीं बन सके, इसके लिए खुद को माफ करना पड़ता है। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए दूसरों का साथ देना और दूसरों के साथ रहना भी जरूरी है। अकेले हम आगे तो बड़ सकते हैं लेकिन ज्यादा दूर तक नही जा सकते। सबको साथ लेकर चलना एक अच्छे लीडर की निशानी होती है। फिर चाहे आप अपने परिवार के लीडर हों या फिर किसी कंपनी के।

10- अकेलापन से खुद को दूर रखो – प्रेरणादायक स्पीच इन हिंदी

कई बार हम सबके बीच में होकर भी अकेला महसूस करते हैं। यू बातचीत भी चल रही होती है, पर लगता है कि कोई हमें समझ नहीं पा रहा। हमारे लिए दूसरों से खुद को बांटना, अपने मन की बात कह पाना मुश्किल होने लगता है। कोशिश करने पर भी पूरी तरह हम अपने मन की बात नहीं कह पाते। और धीरे धीरे लोगों से दूरी बनाने लगते हैं। अकेलेपन की स्तिथि वैसे तो बुरी नही है लेकिन हां अगर आप अकेलेपन में दुखी रहते हैं तो ये स्तिथि आपके लिए बुरी हो सकती है।

ऐसा होने पर आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। जिससे आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए अकेलेपन से दूर रहने के लिए दोस्तों से मिलते रहे हैं। अपने मन की बात कहने से डरे नहीं। लोगों के साथ घुले मिलें। एकदम से दूसरों का साथ ना छोड़ें। लेखिका रानिया नईम कहती हैं, ‘कई बार हम अपने भीतर ही एक लड़ाई लड़ रहे होते हैं, जिसकी हम अनदेखी करते रहते हैं।’

11- सबको टाइम देना सीखो – short Hindi speech for life

आज कल जिसे भी देखो वो एक बात जरूर बोलता है की, ‘यार बहुत busy हो गया हूँ, किसी भी चीज़ के लिए time ही नहीं मिल पाता।’ अपने हर दिन की भागदौड़ में हम लोग इतने busy हो गए हैं की हम ना अपने लिए और ना ही अपनों के लिए समय निकाल पाते हैं। और फिर जब एक दिन इस बार से हमारा मन दुखी होता है या फिर दूसरों की हमसे शिकायतें और नाराजगियां बढ़ने लगती हैं, तब हम अपनी और दूसरों की खुशियां खरीदने के लिए निकल पड़ते हैं। लेखिका लोरी डेशने कहती हैं, ‘हमारा साथ, हमारे दिए उपहार से ज्यादा कीमती होता है।

आई होप इन शार्ट स्पीच इन हिंदी फॉर मोटिवेशन इन लाइफ से कुछ अच्छा सीखें हों। ऐसे ही और भी प्रेरक भाषण इन हिंदी में पढ़ने के लिए इस ब्लॉग से जुड़ें रहें। इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

Leave a Comment